बारिश का मौसम हो और स्नैक्स खाने का मन न करे ऐसा हो ही नही सकता है . हर दिन शाम को कुछ चटपटा खाने का मन करता है तो कदम अपने आप किचन की ओर बढ़ने लगते हैं। अब पास्ता, चाऊमीन, चिली पोटैटो को छोड़कर आपको कोरियन गार्लिक पोटैटो भी ट्राई करना चाहिए। यह एक नई रेसिपी है और हाल ही में लोगों के बीच लोकप्रिय हो गई है।
इसकी खास बात यह है कि इसे देखकर लगेगा ही नहीं कि यह आलू से बना है. इसे मशरूम की तरह आकार दिया जाता है और फिर इसे चिली गार्लिक सॉस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. आज हम आपको इसे दो तरह से बनाने का तरीका बताएंगे.
कोरियन स्टाइल चिली गार्लिक पोटैटो बनाएं
सामग्री-
400 ग्राम आलू
1.5 कप मक्के का आटा
150 मिली पानी
मसाला के लिए-
1 बड़ा चम्मच लहसुन
1 बड़ा चम्मच मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच चीनी
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
2 बड़े चम्मच हरा प्याज
3 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच नमक
बनाने की विधि-
आलू को छीलकर बड़े आकार में काट लीजिये. – इसके बाद पानी गर्म करें और उसमें आलू डालकर कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ दें. आलू को पूरी तरह न पकाएं. जब ये 80 प्रतिशत पक जाएं तो इन्हें बाहर निकाल लें.
- अब एक बाउल में आलू को बड़ी छलनी में डालें और चम्मच या करछुल से मैश करके बाउल में निकाल लें.
इसमें मक्के का आटा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से गूथ लीजिए. – इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर एक प्लेट में रख लीजिए. किसी भी बोतल का मुँह गोलों पर रखकर धीरे से दबाएँ। इस तरह आलू मशरूम की तरह बन जाने चाहिए.
- अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें इन बॉल्स को डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. – इसके बाद बॉल्स को बाहर निकालें और ठंडा होने दें.
-इसके बाद एक पैन में तेल गरम कर लीजिये. – अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर अच्छे से भून लें और फिर इसमें तड़का लगाने वाले मसाले डालकर अच्छी चटनी तैयार कर लें.
- इस सॉस में आलू के टुकड़े डालें और 1 मिनट तक चलाएं, ताकि सॉस आलू के साथ अच्छे से मिल जाए. आपका चिली गार्लिक पोटैटो तैयार है.
देसी स्टाइल में बनाएं आलू बाइट
सामग्री-
3-4 आलू
1.5 कप मक्के का आटा
आवश्यकतानुसार पानी
1 छोटा टमाटर
1 बड़ा चम्मच लहसुन
1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच हरा प्याज
3 बड़े चम्मच तेल
1 हरी मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
बनाने की विधि-
- सबसे पहले आलू को छीलकर उसे गर्म पानी में डालकर पकने के लिए रख दे . आलू को पूरी तरह पकाना जरूरी नहीं है. – इसके बाद इन्हें एक बाउल में निकाल लें और मैश कर लें.
- इसमें मक्के का आटा, चुटकीभर नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंद लीजिए. – अब इसकी बॉल्स बनाकर उन्हें मशरूम जैसा आकार दें.
- एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें ये बॉल्स डालकर 2 मिनट तक उबालें. इन्हें पानी से निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
- अब एक पैन में तेल को गर्म होने के लिए रख दे फिर इसमें लहसुन डालकर भून ले , फिर थोड़ी हरी मिर्च डाल दे .
- इसके बाद पैन में टमाटर और हरा प्याज डालकर पका ले . – जब ये पाक जाये तो इसमें सोया सॉस डाल लीजिये .
अब नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. – इसके बाद इसमें पोटैटो बाइट्स डालें. अंत में इसमें जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिला दीजिए. आपके देसी स्टाइल लहसुन आलू बाइट तैयार हैं.
अब अगर वीकेंड में कुछ नया बनाने का मन हो तो इन पोटैटो बाइट्स को दो तरह से बनाकर देखें. दोनों की तुलना करके हमें यह जरूर बताएं कि आपको कौन सा तरीका ज्यादा पसंद आया।
