सर्दियों में सुबह की शुरुआत करे ब्रेड भजिया नास्ते के साथ, जाने विधि

रसोई Bytesसर्दियों में सुबह की शुरुआत करे ब्रेड भजिया नास्ते के साथ, जाने...

Date:


सर्दियों में सुबह की शुरुआत करे ब्रेड भजिया नास्ते के साथ, जाने विधि

सर्दियों की सुबह में, यदि आप स्वादिष्ट तले हुए भोजन के साथ करना चाहते है, तो ब्रेड भजिया आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह बनाने में आसान है और स्वाद से भरपूर है जो आपके दिन के लिए टोन सेट करेगा। बच्चों को ब्रेड भजिया बहुत पसंद होते है इसलिए आपको घर के छोटों के लिए दूसरा विकल्प सोचने की जरूरत नहीं है।

Read also- सर्दियों में बनाये ये इजी-तो-मेड हेल्थी वेजिटेबल सूप, जाने रेसिपी

गर्मागर्म चाय के साथ भजिये का स्वाद और बढ़ जाता है। इसलिए, यह सुबह के नाश्ते में झटपट बनने वाला आसान नास्ता है। तो आइये जानते है ब्रेड भजिये को बनाने की विधि।  

ब्रेड भजिया बनाने की सामग्री

ब्रेड भजिया बनाना बेहद आसान है जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकते है। ब्रेड भजिया बनाने के लिए आपको इन सामग्री की आवश्यकता होगी।   

  • 5 ब्रेड स्लाइस
  • 1/2 कप दही
  • 3/4 ग्राम आटा
  • 2 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ  
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप बारीक़ कटा हुआ प्याज
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • तेल
  • नमक 

ब्रेड भजिया बनाने की विधि

  • ब्रेड भजिया बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड ले और उनके किनारो को काट के हटा दें। 
  • इसके बाद सफ़ेद ब्रेड को छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। 
  • दूसरी तरफ बेसन को एक बड़े बर्तन में ले और उसमे दही, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, हींग और नमक डाल ले। इन चीज़ो को पानी के साथ मिला कर एक मिश्रण बनाये।
  • बेसन का घोल तैयार करने के बाद इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डाल कर मिलाये।
  • अब, एक पैन लें और उसमें सरसों या अपनी पसंद का कोई अन्य तेल डालें और गरम करे। 
  • तेल को पर्याप्त गर्म होने दे, तेल गरम होने के बाद घोल का एक छोटा सा हिस्सा लेकर कढ़ाई में डाल दें। 
  • फ्लेम को मध्यम रखते हुए भजिया को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और चलाते रहे ताकि भजिया अच्छी तरह से पक जाएं।  
  • अब, भजिये को कढा़ई से निकाल लें और इसे टमैटो सॉस और हरी चटनी या दही के साथ परोसें और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...