ज्यादातर बार जब हम घूमने का प्लान बनाते हैं, तो हम ये भूल जाते हैं कि वहां कितना खर्चा होगा, क्या सामान हमको रखना है, क्या नहीं रखना है आदि, जिस वजह से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए हम आपको टूर पर जाने से पहले कैसे प्लानिंग करनी है.

आप ऐसा कर सकते हैं कि जब आप घूमने की सोच रहे हैं तो आपको ऑफ सीजन में जाना चाहिए। ऐसा करने से आपको हर जगह कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
होटल बुक करते समय आप कई वेबसाइट्स देख सकते हैं, ताकि आपको सस्ते और ऑफर वाले होटल मिल जाएं। साथ ही होटल के रिव्यू भी पढ़ने चाहिए।
आप जिस जगह पर घूमने की सोच रहे हैं, वहां के बारे में आपको सबकुछ जानकारी जुटा लेनी चाहिए।
कोशिश करें कि रास्ते के लिए खाना घर से ही बनाकर ले जाए। ऐसा करने से एक तो आपके पैसे बचेंगे और दूसरा बाहर के अनहाइजनिक खाने से आपके शरीर को होने वाला नुकसान नहीं होगा।
आप जाने से पहले अपनी जरूरत के सारे सामानों की एक लिस्ट बना लें और फिर उसके हिसाब से वो सामान रख लें, ताकि आपको वहां दिक्कत न हो।

