Site icon Buziness Bytes Hindi

स्किन पोर्स ज्यादा दिख रहे हैं तो इन तरीकों से करें इनका उपचार


स्किन पोर्स ज्यादा दिख रहे हैं तो इन तरीकों से करें इनका उपचार

गर्मी में ये रोमछिद्र काफी ज्यादा बड़े होने लगते हैं जिससे चेहरा भद्दा नजर आता है। अगर आप भी चेहरे पर खुल रहे बड़े स्किन पोर्स को कम करना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों से करें स्किन केयर।

संतरे के छिलके

Image by Myriams-Fotos from Pixabay 

संतरे के छिलके आप चेहरे पर रगड़ सकती हैं। संतरे के छिलके में फ्लेवोनॉइड होता है, जो सीबम के उत्पादन पर रोक लगाते हैं। चेहरे पर संतरे का छिलका रगड़ने से चेहरा साफ होता है। पोर्स में फंसी धूल-गंदगी निकल जाती है। 

सेब का सिरका

Image by wicherek from Pixabay 

सेब का सिरका एसिड गुणों से भरा होता है। यह रोमछिद्रों को बंद करता है। आप मॉइस्चराइजर लगाती हैं तो इसमें दो बूंद एप्पल साइडर वेनेगर को मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

दही से तैयार फेस पैक

Image by Thomas B. from Pixabay 

दही से तैयार फेस पैक लगाने से स्किन से डेड सेल्स हटते हैं, साथ ही रोमछिद्र भी बंद हो जाते हैं। आप दही का पेस्ट चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसों की समस्या को भी कम करते है। 

 टमाटर

Image by Anelka from Pixabay 

विटामिन A,C और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर टमाटर के गूदों को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। टमाटर चेहरे के रोमछिद्रों को छोटा करता है। इससे मुहांसों की समस्या दूर होगी। 

Exit mobile version