शादी के सालों बाद भी कैसे रखे अपने वैवाहिक रिश्ते को नया

लाइफस्टाइलशादी के सालों बाद भी कैसे रखे अपने वैवाहिक रिश्ते को नया

Date:


शादी के सालों बाद भी कैसे रखे अपने वैवाहिक रिश्ते को नया

भले ही आप अपने साथी के साथ कितने भी समय से साथ क्यों ना हो, आपको कभी-कभी उनसे जुड़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से जैसे-जैसे साल बीतते हैं और आप खुद को अलग-अलग परिवार और काम की समस्याओं में उलझा हुआ पाते हैं, जिसमें बच्चों की देखभाल करना या काम के माहौल में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हो सकते हैं। यह कभी-कभी जोड़ों के बीच तनाव का कारण बनता है और उनके बीच एक बाधा उत्पन्न करता है। यह आपके यौन सम्बन्ध पर भी गहरा प्रभाव डालता है जो वैवाहिक रिश्ते को नीरस बना देता है ।

शादी एक ऐसी चीज है जिसमे दोनों पक्षों का संपूर्ण योगदान आवश्यक है। एक वैवाहिक रिश्ता तब नीरस होना शुरू हो जाता है जब दोनों ही पक्ष अपनी रोज़ की दिनचर्या में व्यस्त होकर एक दूसरे के साथ रोमांस को तेजी से मार देते है, इसलिए चीजों को रोमांचक रखना और एक अच्छे रिश्ते को बनाए रखने के लिए नई चीजों को आजमाना आवश्यक है।

Read also: 7 साल की उम्र में हुई शादी, बालिका वधू को 12 साल बाद मिली आजादी

  • एक दूसरे को प्राथमिकता दें

लंबे वैवाहिक जीवन को खुशहाल रखने के रहस्यों में से एक, एक दूसरे को प्राथमिकता देना है। अनेक विशेषज्ञो का कहना है कि अपने साथी को खुश करने पर जोर देना मनमुटाव और अलग होने की संभावना को रोकने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। रिश्ते में अधिकतम रिटर्न पाने के लिए भावनाओं को समझना और आपसी समझ होना आवश्यक है।

अपने साथी को प्राथमिकता देने के लिए आपको मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से उनसे जुड़ने के अवसरों की तलाश करनी होगी। सौभाग्य से, एक बोरिंग दिन को एक रोमांचक शाम में बदलने के कई आसान तरीके हैं। आप भी एक उचित तरीका चुने और अपने साथी के साथ पुनः रोमांचक वैवाहिक जीवन शुरू करे। 

  • नए स्थानों पर एक साथ घूमे

विशेषज्ञो का यह कहना है की नई जगहों पर जाने से संबंध बनाने में मदद मिल सकता है, और यह वैवाहिक जोड़ो को कुछ सकारात्मक लाभ प्रदान करता है। इस तरीके के द्वारा जोड़े अपने संबंध को और बेहतर बना सकते है, भावनात्मक पोषण प्राप्त कर सकते है और अपने रिश्ते में सकारात्मक चीज़ो की वृद्धि कर सकते हैं। जब भी आपको मौका मिले चाहे वह हफ्ते में हो या महीने में अपने पार्टनर के साथ नयी जगहों पर समय जरूर बिताये। यह रिश्ते को मजबूत करने का उपयुक्त तरीका है।  

Read also: रिया कपूर ने शेयर की शादी की तस्वीर

  • एक दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें

अपने पार्टनर को आकर्षक महसूस कराना जरूरी है जो आपके सालो पुराने वैवाहिक जीवन को भी रोमांचक बना कर रखता है। यह एक ऐसा तरीका है जिसके द्वारा सकारात्मक संबंध स्थापित किया जा सकता हैं। यह महत्वपूर्ण है की आप नियमित रूप से अपने साथी को अपनी भावनाये व्यक्त करे और उनके भावनाओ को सकारात्मक प्रतिक्रिया दे। अपने साथी के आत्म-सम्मान का निर्माण करने में मदद करें और उन्हें रोजाना सच्ची तारीफ देकर अपने वैवाहिक जीवन में रोमांस को फिर से जगाएं। रोमांस को जीवित रखने में मदद करने का सबसे अच्छा तरीका एक-दूसरे को शब्दों से समझना और रिश्ते में रुचि व्यक्त करना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...