Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने नाखूनों को साफ और सफेद कैसे रखें, जाने आसान से तरीके


जाने नाखूनों को साफ और सफेद कैसे रखें, जाने आसान से तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क: खूबसूरत और लंबे नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाते है लेकिन ये तभी अच्छे लगते है जब वो साफ हो। इसीलिए आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आपके नाखून साफ और सफेद दिखेंगे। 

नाखूनों को अंदर से साफ करना होगा क्योकि जब नाखून थोड़ा बड़ जाते है तब अंदर गंदगी जमा होने लगती है। इसीलिए  नेल कटर की नोक का इस्तेमाल करके  नाखून में जमा गंदगी को साफ करें | 

जब हाथ धोए तब नाखून की अच्छी तरह सफाई करें, अगर आप ऐसा करते है तो आपके नाखून साफ और इन्फेक्शन से दूर रहेंगे।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल करे , सभी नाखूनों पर थोड़ा-थोड़ा टूथपेस्ट रखें फिर दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में दो मिनट तक रगड़े। फिर  नॉर्मल पानी से वॉश करे और मॉइश्चराइज़र लगाएं।

नींबू  का इस्तेमल करे ,  नींबू के छिलके को नाखूनों पर रगड़ें फिर साफ करके हाथों को तौलिए से पोंछ लें और मॉइश्चराइज़र लगाएं।

Read also: राकेश टिकैत की गिरफ़्तारी की उड़ी खबर, पुलिस ने बताया फेक न्यूज़

एक चम्मच बेकिंग सोडे और नींबू का रस मिलाएं,  नाखूनों पर लगाएं और 5 मिनट के लिए इस पेस्ट को नाखूनों पर छोड़ दें। 10 मिनट बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो ले ।

Exit mobile version