Site icon Buziness Bytes Hindi

Artificial Eggs: बाजार में आ रहे हैं नकली अंडे, ऐसे करें नकली असली की पहचान

Artificial Eggs:

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लग गया है। सर्दियों के मौसम में अंडों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। इस दौरान लोग मांसाहारी भोजन का सेवन काफी अधिक करते हैं। इसके अलावा लोग अंडे काफी ज्यादा खाते हैं। आज के इस दौर में कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में इन चीजों को खाते समय कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर सर्दियों के मौसम में अंडे खाते हैं। ऐसे में सावधान हो जाने की जरूरत है। इन दिनों बाजार में नकली अंडे काफी अधिक बिक रहे हैं। इसी कड़ी में उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से असली और नकली अंडे में पहचान कर सकते हैं।

इन दिनों बाजार में प्लास्टिक से बने अंडे बिक रहे हैं। प्लास्टिक के इन अंडों को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।  प्लास्टिक से बने ये अंडे बिल्कुल वास्तविक अंडे जैसे ही दिखते हैं। चीन अंडों को वास्तविक अंडों के साथ मिलाकर भारत में एक्सपोर्ट कर रहा है। इस कारण बाजार में आने के बाद इन नकली अंडों की पहचान करना काफी मुश्किल है। अगर असली और नकली अंडों में पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में इन अंडों को अन्य अंडों के साथ मिक्स करके वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें गौर से देखकर इनको पहचान सकते हैं। असली अंडे जहां चिकने होते हैं। वहीं नकली अंडे खुरदुरे होते हैं। अंडे के अंदर का पीला भाग गहरे रंग का होता है। इसके अलावा उबलने के बाद नकली अंडे का बाहरी हिस्सा काफी हार्ड हो जाता है। जिसको छीलना काफी मुश्किल हो जाता है।

Exit mobile version