टेक डेस्क: लोग चैटिंग के लिए Whatsapp का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है की आपके Whatsapp में कई ऐसी चैट होंगी, जिन्हें आप छिपाना चाहते हैं | इसलिए हम आपको एक ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी निजी चैट को बिना डिलीट किए छिपा सकेंगे।
एंड्रॉयड यूजर्स :
पहले Whatsapp पर जाएं, फिर उस चैट पर जाएं, जिसे आप छिपाना चाहते हैं |
उस चैट को कुछ समय के लिए प्रेस करके रखें |
आपको ऊपर की तरफ आर्काइव ऑप्शन नज़र आएगा , उस पर टप करें |
बस जैसी आप टप करेंगे उसी समय आपकी निजी चैट आर्काइव हो जाएगी और कोई भी नहीं देख पाएगा |
हाइड चैट को वापस लाने का तरीका
Whatsapp ओपन करें, फिर चैट स्क्रीन में सबसे नीचे जाएं |
आपको Archived का ऑप्शन नज़र आएगा, उस पर क्लिक करें |
Archived को प्रेस करें आपको Unarchive का ऑप्शन नज़र आजाएगा , उस पर क्लिक करें |
बस इतना करते है आपकी हाइड हुई चैट वापस आ जाएगी |
Read also: देवस्थानम बोर्डः सीएम बोले वापस होगा, मंत्री बोले यथावत रहेगा
आपकी जानकारी के लिए बता दे Whatsapp ने मार्च में अपने यूजर्स के लिए फीचर रिलीज किया था, जिसका नाम म्यूट वीडियो है। इस फीचर से यूजर्स वीडियो भेजने से पहले उसकी आवाज को म्यूट कर सकेंगे। इसके अलावा नवंबर 2020 में सभी यूजर्स के लिए Disappearing Messages फीचर लॉन्च हुआ था | ये सेटिंग एक्टिवेट होने जाने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज, फोटो और वीडियो एक सप्ताह के बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं।

