Site icon Buziness Bytes Hindi

मेघालय घूमने का प्लान है तो, इन जगहों में घूमना न भूलें


मेघालय घूमने का प्लान है तो, इन जगहों में घूमना न भूलें

लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो दुनिया में काफी देश है जहां आप घूमने जा सकते है लेकिन अगर आप कोई ऐसा पर्यटक स्थल देख रहे है जहां आपको घाटियां, गुफाएं, झरने, झीलें और प्रकृति के नजारे देखने को मिल जाएं, तो मेघालय बेस्ट है |  चलिए जानते है कहा-कहा आप घूम सकते है :

उमियम झील

उमियम झील हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। यहां आप कई एडवेंचर्स कर सकते हैं जैसे की रैपलिंग, जूमरिंग, जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग | यहां झील के पास कैंपिंग करने का अलग मजा है।

मावनफ्लूर गांव

मावनफ्लूर गांव एक बहुत ही सुन्दर गांव है , यहां आपको बाजार और स्थानीय कला और हस्तकला देखने को मिल जाएगी। यहां आप कुछ सुकून के पल भी  बिता सकते हैं।

Read also: सर जडेजा ने इतिहास रचकर रोका RCB का विजय रथ

सिजू गुफा

सिजू गुफा देश की पहली प्राकृतिक लाइमलाइट गुफाओं में से है। इन गुफाओं में चमगादड़ों का अड्डा है, इसलिए इन गुफाओं को बेट केव्स भी कहा जाता है | एडवेंचर्स का शौक है, तो यहां जा सकते है | 

लेटलम कैनियन

ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो लेटलम कैनियन काफी सही जगह है | इस ट्रैक को आप चार से पांच घंटे में पूरा कर सकते है, सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यहां अद्भुत है | 

Exit mobile version