Site icon Buziness Bytes Hindi

कोहनी और घुटनों का रंग काला पड़ गया है तो ये पेस्ट लगाएं


कोहनी और घुटनों का रंग काला पड़ गया है तो ये पेस्ट लगाएं

हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते है जिनकी मदद से आप अपने घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर कर सकती है।

सामग्री

आधा निचोड़ा हुआ नींबू

खट्टा दही के 2 बड़े चम्मच

1 बड़ा चम्मच बेसन

1 चम्मच शहद

 एक चुटकी हल्दी

नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है, यह आपकी कोहनी और घुटने के काले हिस्से को चमकदार बनाने में महत्वपूर्ण है। दही बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है जो आपके अत्यधिक शुष्क घुटने और कोहनी की त्वचा को न्यूट्रीशन देगी। दही स्किन में चमक लाती है। शहद त्वचा के लिए बहुत अच्छा है और इससे स्किन बेहद नरम और कोमल होती है। 

इस तरह करे इस्तेमाल:

एक छोटी कटोरी में दही को डालें और साथ ही बेसन को समान मात्रा में मिलाएं। अब अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो।

पेस्ट में नींबू की कुछ बूंदें डालें और इसमें शहद भी मिलाएं।

आप इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं।

अब कोहनी और घुटनों को साफ कर लें और फिर इस पेस्ट को लगाएं। सूखने का इंतजार करें और फिर गुनगुने पानी से वॉश करें। धोने के बाद मॉइस्चुराइजर लगाएं। 

Exit mobile version