बैंकिंग प्रक्रिया में पिछले कई सालो में कई बदलाव देखे गए है और कैशलेस ट्रांजैक्शन (Cashless transaction) , नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट आदि इसी का परिणाम है। पैसे ट्रांसक्शन के नए तरीको ने बैंकिंग सुविधा को आधुनिक बनाने के साथ-साथ समय को भी काफी बचाया है। इन माध्यमों से आप घर बैठे ही आसानी से कोई ट्रांसक्शन कर सकते है।
Read also- किताबी Passport से मिलेगा छुटकारा, Mobile और जेब में होगा e-passport
बैंकिंग का आधुनिकरण कई तरह के फायदों से जुड़ा हुआ है लेकिन इसके साथ ही इसमें कई तरह के खतरे और नुकसान भी है। अधिकतर समय के आभाव में लोग जल्दबाजी में ऑनलाइन ट्रांसक्शन (Online transaction) करते है और जल्दबाज़ी में पैसे गलत अकाउंट में भी चले जाते है। यह व्यक्ति को परेशानी में डाल सकता है लेकिन बैंकिंग आधुनिकरण से ही व्यक्ति गलत अकाउंट में भेजे गए पैसे (How to get money tranferred in wrong account) को वापस प्राप्त भी कर सकते है।
यदि आप भी कर चुके है गलती से गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर तो न हो परेशान क्योकि यहाँ लिखे आसान तरीके से आप प्राप्त कर सकते है अपने पैसे वापस। तो आइये जाने कैसे प्राप्त करे गलत अकाउंट में भेजे हुए पैसे।
यदि आपसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के द्वारा पैसे गलत अकाउंट में चले गए है तो परेशान होने के बजाय कस्टमर केयर (Customer carea) से बात करे और उनसे अपनी परेशानी साझा करे। आप कस्टमर केयर नंबर पर गलत ट्रांसक्शन का स्क्रीनशॉट शेयर करे जिसके बाद बैंक जल्द ही आपके रिक्वेस्ट पर सुनवाई करेगा।
यदि नेट बैंकिंग (Net banking) के द्वारा पैसे गलत अकाउंट में जाते है तो 24 से 48 घंटो के भीतर ही वापस आ जाते है क्योकि नेट बैंकिंग द्वारा पैसे ट्रांसफर करते वक़त आपको बैंक अकाउंट नंबर के साथ IFSC कोड की भी आवश्यकता होती है। यदि आप IFSC कोड गलत डालते है तो पैसे वापस आपके अकाउंट में आ जाते है। यदि ऐसा न हो तो तुरंत ही अपने बैंक में संपर्क करे।
Read also- Tax Saving Schemes: जानिए नए वित्त वर्ष 2022-2023 में किस स्कीम्स के साथ आप कर सकते है Tax Saving
अगर आपने गलती से किसी अन्य खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए है तो इससे वापस मिलने में 2 महीने या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। आपने जिस बैंक में पैसे भेजे है वहा जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है जिससे बैंक मैनेजर अकाउंट फ्रीज कर देगा और आपको आपके पैसे वापस मिल जायेंगे। यदि आप ऐसी स्थिति में है जहा पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने पैसे की वापसी करने से इंकार कर दिया है तो आप कानूनी सहायता भी ले सकते है।
