Site icon Buziness Bytes Hindi

Whatsapp पर कोई स्टेटस पसंद आ गया है तो ऐसे करें उसे डाउनलोड, यहाँ जानें


Whatsapp पर कोई स्टेटस पसंद आ गया है तो ऐसे करें उसे डाउनलोड, यहाँ जानें

आज के समय में लगभग सभी लोग कम्यूनिकेशन के लिए मैसेजिंग ऐप Whatsapp का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता आया है। इन सभी में सबसे खास व्हाट्सएप स्टेटस फीचर है। इस फीचर के जरिए यूजर्स कोट्स से लेकर अपनी यादगार फोटो तक शेयर कर सकते हैं। हालांकि इस फीचर की सबसे बड़ी कमी यह है कि शेयर किए गए व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको यहां एक स्पेशल ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप आसानी से किसी भी यूजर के व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कर सकेंगे।       

ऐसे करें Whatsapp स्टेटस डाउनलोड

बता दें कि Whatsapp ने पिछले सप्ताह Disappearing Messages फीचर को यूजर्स के लिए जारी किया था। Disappearing Messages फीचर की खासियत है कि यह आपके WhatsApp पर आने वाले मैसेजेज को 7 दिनों के भीतर अपने आप डिलीट कर देता है। बता दें कि यह बिल्कुल Gmail, Telegram और Snapchat पर मौजूद फीचर की तर​ह ही काम करता है। अगर आप इन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि इनमें Disappearing फीचर पहले से मौजूद है।    

अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर इसे एक्टिव करना होगा। अगर आप Disappearing Messages फीचर को ऑन करते हैं तो आपकी चैट 7 दिनों के भीतर अपने आप गायब हो जाएगी। यदि आप अपने चैट को गायब नहीं करना चाहते तो इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं। यह सुविधा वन टू वन चैट पर उपलब्ध होगी।

Exit mobile version