Site icon Buziness Bytes Hindi

FAU G गेम के बारे में यहां जाने सब कुछ


FAU G गेम के बारे में यहां जाने सब कुछ

FAU-G (Fearless and United Guards) गेम को आज गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2021 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यूजर गेम को Google Play store से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। गेम को डाउनलोड करने के लिए यूजर को कंपनी की टर्म एंड पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा।

FAU G गेम को शुरुआती तौर पर एंड्राइड यूजर के लिए लॉन्च कर दिया गया है। FAUG गेम एंड्राइड 8, 9 10 या फिर एंड्राइड 11 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। 

FAU G गेम एंड्राइड 8 के पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन पर FAUG गेम काम नहीं करेगा। FAUG गेम को जल्द iOS बेस्ड iPhone और iPads यूजर के लिए लॉन्च किया जाएगा। 

PUBG में मल्टीप्लेयर मोड दिया गया है। वहीं FAUG बिना मल्टीमोड के आता है, जो दोनों गेम के बीच बड़ा अंतर है। साथ ही ग्राफिक्स के मामले में भी FAUG गेम पॉप्युलर PUBG से कमजोर नजर आता है। 

FAUG गेम भारत में बिल्कुल मुफ्त है। इसे Google Play Store से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन FAUG गेम के इन-ऐप्स अपग्रेड के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ेंगे।

FAUG यूजर्स को अलग-अलग बंडल के लिए 19, 149, 299, 599, 1,299 और 2,999 रुपये देने होंगे।

Exit mobile version