गूगल डॉक पर ऐसे करें Voice Typing

टेक्नोलॉजीगूगल डॉक पर ऐसे करें Voice Typing

Date:


गूगल डॉक पर ऐसे करें Voice Typing

नई दिल्ली: गूगल डॉक ऑनलाइन इस्तेमाल होने वाली लोकप्रिय वर्ड प्रोसेसिंग सर्विस है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का एक अच्छा विकल्प भी माना जाता है. गूगल डॉक में वर्ड प्रोसेसिंग के जुड़े बहुत सारे बेसिक फीचर्स और शॉर्टकट्स हैं. इसमें एक और बेहतरीन बिल्ट-इन फीचर है-गूगल वॉयस टाइपिंग. इसमें यूजर बिना कीबोर्ड के वॉयस के जरिए ही टाइपिंग कर सकते हैं.

यह फीचर इंग्लिश, मराठी, हिंदी आदि लैंग्वेज को सपोर्ट करता है. वैसे यह फीचर डेस्कटॉप पर काम नहीं करेगा, क्योंकि इस पर माइक नहीं होता है. डेस्कटॉप पर इस फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को अपने कंप्यूटर के साथ माइक जोड़ना होगा या फिर माइक इनेबल्ड हेडफोन का यूज करना है. इसके साथ, वॉयस टाइपिंग फीचर के लिए ब्राउजर को माइक इस्तेमाल करने की परमिशन देनी होगी. अगर आपने ब्राउजर को माइक की परमिशन नहीं दी है, तो फिर आप इस फीचर यूज नहीं कर पाएंगे. आइए जानते हैं कैसे इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकता है…

  • सबसे पहले यह देख लें कि डिवाइस में माइक्रोफोन ठीक से काम कर रहा है या नहीं. साथ ही इसके लिए इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी अच्छी होनी जरूरी है. इसका इस्तेमाल गूगल क्रोम के जरिए ही किया जा सकता है. इसलिए पर्सनल कम्प्यूटर में क्रोम ब्राउजर का इंस्टॉल होना जरूरी है.
  • इसके लिए सबसे पहले क्रोम ब्राउजर में गूगल डॉक को ओपन करें. इसके बाद प्लस बटन पर क्लिक कर नया डॉक्यूमेट तैयार करें या फिर पहले से किसी डॉक्यूमेंट पर काम कर रहे हैं, तो उसे ओपन कर लें.
  • इसके बाद टूल्स ऑप्शन पर जाएं और यहां ड्रॉप मैन्यू में वॉयस टाइपिंग के विकल्प पर क्लिक करें. अब आपके स्क्रीन पर माइक्रोफोन का बॉक्स दिखाई देगा. इसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से स्क्रीन पर कहीं भी ड्रैग कर सकते हैं.
  • अब माइक्रोफोन के बॉक्स के ऊपर आपको भाषा चुनने का विकल्प दिखाई देगा, यहां से आप जिस भाषा में टाइप करना चाहते हैं उसका चुनाव कर लें. साथ ही माइक्रोफोन आइकन पर क्लिक कर उसे माइक्रोफोन इस्तेमाल करने के लिए परमिशन देना होगा. इसके बाद अब माइक्रोफोन पर क्लिक कर बोल कर टाइपिंग कर सकते हैं. अगर आप भाषा को बदलना चाहते हैं, फिर माइकोफोन के डाउन एरो पर क्लिक कर भाषा का चयन कर सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related