Site icon Buziness Bytes Hindi

पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए इस्तेमाल करे खीरा!

how to deep clean pores at home

लाइफस्टाइल डेस्क। जब भी स्किन केयर की बात आती है तो लोग बाजार से कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन इनता सब कुछ करने के बाद भी कुछ न कुछ समस्या रह जाती है। जैसे की हरे पर मौजूद पोर्स को लोग ठीक से साफ नहीं करते। जिसके चलाते स्किन पर कई तरह की प्रॉब्लम हो जाती है।

अगर आप चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करना चाहते है तो घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करे। जैसे की खीरा, इस मौसम में खीरा आपको आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल कर आप पोर्स को डीप क्लीन कर सकते है।

बस खीरा, कॉफी और शहद ले। अब 1 खीरे को पीसकर बाउल में डालें, फिर 1 चमच्च शहद की मिलाएं। अब एक चौथाई चम्मच कॉफी भी इसमें मिला दे। इन सबको अच्छे से मिक्स करे।

अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से मसाज करते-करते चेहरे पर लागए और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर कॉटन और पानी की मदद से साफ़ करे। इस का इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार करे।

बता दे, कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करती है और धूप से होने वाले स्किन डैमेज को रोकती है। उसी तरह खीरा त्वचा को नमी देता है और चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकता है। वही, शहद स्किन को हाइड्रेटेड करती है और इलास्टिसिटी भी बरकरार रखती है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version