Site icon Buziness Bytes Hindi

गुस्सा ज्यादा आता है? तो इन तरीको से करें कंट्रोल


गुस्सा ज्यादा आता है? तो इन तरीको से करें कंट्रोल

लाइफस्टाइल डेस्क:  गुस्सा आना आम बात है लेकिन गुस्सा ज्यादा आना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है |  कई रिसर्च में ये पता चला है की हार्मोंस के कारण व्यक्ति को पॉजिटिव और निगेटिव फीलिंग्स आती हैं और इसी वजह से लोगों को गुस्सा बहुत आता है। तो अगर आपको भी भी गुस्सा अधिक आता है तो इस आदत को कंट्रोल कीजिए। हम आज आपको कुछ तरीके बातएंगे जिससे आप गुस्से पर काबू पा सकते  है |

गुस्सा ज्यादा आता है तो अपनी पसंद का गाना सुने। संगीत गुस्से और मन को  शांत करता है। इससे मन में पनपने वाले नकारात्मक विचार रुकते है और गुस्सा कम आता है।

गुस्सा आए तो अपने  कोई भरोसेमंद दोस्त को अपनी भावनाओं को बताए ऐसा करने से मन हल्का हो जाएगा और गुस्सा कम हो जाएगा।

गुस्से में कुछ भी बोलने से बचें, और अगर बहस के दौरान दिमाग में कोई बात आती है तो बोलने से पहले कम से कम दो बार सोचें।  गुस्से को कंट्रोल करने के लिए कुछ भी बोलने से पहले 10 तक उलटी गिनती गिनना शुरू कर दें।

Read also: क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के दाम हुए आधे

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए पैदल चलें। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और आपको शांति मिलती है | 

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए लंबी सांसे लें, इससे भी काफी हद तक गुस्सा कंट्रोल कर सकते हैं।

Exit mobile version