Site icon Buziness Bytes Hindi

पैरों को इस चीज से रखे साफ, जाने कैसे?

how to clean feet at home

लाइफस्टाइल डेस्क। चेहरे की खूबसूरती के साथ – साथ जरुरी पैरों की भी देखभाल होती है। गंदे पैर देखने में तो अच्छे नहीं लगते बल्कि इनमे इंफेक्शन भी जल्दी हो जाता है। कई लोग पार्लर जाकर पेडीक्योर ट्रीटमेंट करवाते है, लेकिन हर बार तो ये नहीं करा सकते। ऐसे में आज हम आपको एक चीज बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके पैर साफ रहेंगे।

हम जिस चीज की बात कर रहे है वे है दूध। ये एक कमाल की चीज है, इसका इस्तेमाल आप जरूर करे।

पहले आप गुनगुना पानी बाल्टी में डालें और कम से कम 15-20 मिनट तक पानी में पैरों को भिगो लें। फिर प्यूमिक स्टोन से पैरों को रगड़ लें। ये करने से पैरो की डेड स्किन हट जाएगी।

ये करने के बाद, आप दूध, चुटकी भर नमक और एक-दो बूंद नींबू का रस और पैन को गर्म कर उसमे डाल दे। इसे मिक्स कर लें, बस ये आपका बन गया फुट मास्क।

दूध में मॉइश्चराइजिंग गुण होते है, ये ड्राई स्किन को हील करता है और नींबू में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते है, जो पैरों के बैक्टीरिया को मारते है।

इसे आपको पैरों में लगा कर कुछ देर रगड़ लेना है और 10-15 मिनट तक लगा रहने देना है। फिर गुनगुने पानी से पैरों को धो लें। इसके बाद, पैरो को मॉइश्चराइज जरूर करें। (Image/Pixabay)

Exit mobile version