घर बैठे Aadhar Card में बदले अपना मोबाइल नंबर, जाने आसान तरीका

लाइफस्टाइलघर बैठे Aadhar Card में बदले अपना मोबाइल नंबर, जाने आसान तरीका

Date:


घर बैठे Aadhar Card में बदले अपना मोबाइल नंबर, जाने आसान तरीका

बहुत से लोगो के लिए आधार कार्ड में अपना नाम या मोबाइल नंबर बदलना काफी कठिन होता है, उन लोगो की मदद के लिए यहाँ हम लेकर आये है आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का तरीका। आपको यह बता दे कि आपके उपयोग वाले नंबर का आधार कार्ड से जुड़े होना आवश्यक है। तो यदि, आपका आधार कार्ड आपके नंबर से लिंक नहीं तो इसे आज ही लिंक करे।  

Read also- कांग्रेस ने आधार को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ने पर आपत्ति उठाई

आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपना नंबर जोड़ सकते है। आप आसानी से UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर बदल सकते है। आइये जानते है प्रक्रिया।  

ऑनलाइन बदले आधार कार्ड में नंबर 

  • अपने कंप्यूटर पर आधार के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को खोले 
  • अब अपना मोबाइल नंबर या captcha के द्वारा लॉग इन करे और पूछी गयी चीज़े भरने के बाद Send OTP पर क्लिक करदे।  
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे स्क्रीन की दाई ओर दिये गये बॉक्स में भरे और OTP सबमिट कर प्रक्रिया आगे बढ़ाये।  
  • नेक्स्ट पेज पर आपको आधार सर्विसेज़ न्यू एनरोलमेंट और अपडेट आधार के दो ऑप्शन्स मिलेंगे। अपडेट आधार पर क्लिक करे।  
  • अब आपको अपना नाम, आधार नंबर, रेसिडेंट टाइप और क्या बदलना चाहते है इसका विकल्प दिखेगा। 
  • अनिवार्य विकल्पों को भरकर ‘what do you want to update’ सेक्शन पर मोबाइल नंबर के विकल्प को चुने और आगे बढे । 
  • अगला पेज खुलने के बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर और captcha पूछा जाएगा जिसे भरकर Send OTP पर क्लिक करदे।  
  • OTP मिलने के बाद फ़ोन नंबर वेरीफाई करे और सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करे।  
  • अपने द्वारा दी गयी जानकारी को पुनः चेक कर सबमिट कर दे।  
  • अंतिम चरणों में आपको एप्पोइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन दिखेगी और Book Appointment पर क्लिक कर आधार एनरोलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक करे।  

ऑफलाइन प्रोसेस 

  • आधार एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर पर पहुंचने के बाद आधार अपडेट फॉर्म भरे।  
  • इस फॉर्म में अपना एक्टिव नंबर डाले जिसे आप आधार कार्ड से जोड़ना चाहते है।  
  • एक्ज़ेक्यूटिव को फॉर्म सबमिट करे और उनसे एकनोलेजमेंट स्लिप प्राप्त करे।  
  • स्लिप पर URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर लिखा होगा और इसके लिए आपको 25 रुपये देने होंगे।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related