Site icon Buziness Bytes Hindi

Karwa Chauth 2023: बादल के कारण नहीं दिख रहा चांद, ऐसे खोलें करवा चौथ व्रत

karwa chauth

Karwa Chauth 2023: आज करवा चौथ का व्रत पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत खोलने की पूरी तैयारी की हुई है। बस अब चंद्रोदय होने का इंतजार किया जा रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

चांद दिखाई नहीं देता तो इन उपायों को अपनाकर खोलें व्रत

सुहागिन महिलाएं विधि विधान से करवा चौथ की कहानी सुनती हैं। करवा चौथ के दिन, रात के समय चंद्रोदय के बाद ही महिलाएं व्रत खोलने की प्रक्रिया शुरू करती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि रात में खराब मौसम के कारण चांद नहीं दिखता। ऐसे में महिलाओं के लिए व्रत खोलना मुश्किल होता है। आज 1 नवंबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर खराब मौसम में या बादलों के कारण चांद दिखाई नहीं देता तो इन उपायों को अपनाकर खराब मौसम में भी चांद के निकलने या न निकलने के बारे में पता कर सकते हैं। इसके अलावा अपना व्रत खोल सकते हैं।

आपके यहां पर मौसम अगर खराब है और बादलों की वजह से चांद नहीं दिख रहा है। ऐसे में अपने यहां लोकल टीवी चैनल, आधिकारिक रेडियो या वेबसाइट के माध्यम से इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके यहां पर चांद निकला है या नहीं।
कई बार आसमान में थोड़े बहुत बादल होते हैं। ऐसे में कुछ देर तक इंतजार किया जा सकता है। आसमान से बादल छटते ही चंद्रमा दिखेगा और व्रत खोल सकेंगे।

परिचित से वीडियो कॉल करके चांद के बारे में पता कर सकते हैं

कई बार अपने शहर में बादलों के खराब होने के कारण चांद नहीं दिखता। ऐसे में अपने किसी परिचित से वीडियो कॉल करके चांद के बारे में पता कर सकते हैं। इन तरीकों से चांद के निकलने या न निकलने के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।

अगर इसके बाद भी चांद नहीं दिखाई देता है तो फिर भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रोदय के तय समय के करीब 30 से 45 मिनट बाद करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है।

Exit mobile version