Site icon Buziness Bytes Hindi

Corona Pandemic की उत्पत्ति कहां से और कैसे हुई, अमेरिका सार्वजनिक करेगा रिपोर्ट

corona vairas

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की शुरुआत कैसे और कहां से हुई। इसे लेकर अमेरिका ने खुफिया जानकारी को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना की जानकारी को सार्वजनिक करने के बिल पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके बाद जल्द कोरोना की उत्पत्ति से संबंधित खुफिया जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। बता दें अमेरिका को आशंका है कि कोरोना शुरुआत चीन की वुहान की लैब से हुई। हालांकि चीन ने इससे इंकार किया रहा है।

खुफिया रिपोर्ट जारी करने की तैयारी

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि हमें कोरोना की उत्पति की गहराई में जाने की जरूरत है। जिसमें वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से संबंध शामिल है। इस विधेयक के लागू होने के बाद सरकार इसको ज्यादा से ज्यादा जानकारी साझा करेगी। जो बाइडन ने कहा कि 2021 में सत्ता में आने के बाद से उन्होंने खुफिया विभाग को जांच में सभी तरह की मदद करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाए बिना दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाएगा।

कोरोना से दुनियाभर में 80 लाख मौतें

बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस ने मार्च महीने में एक बिल पास करके राष्ट्रपति के पास भेजा था। जिस पर अब बाइडन ने हस्ताक्षर करके कोरोना को लेकर खुफिया दस्तावेजों के सार्वजनिक करने का रास्ता साफ कर दिया है। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में करीब 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। इनमें से 10 लाख से ज्यादा मौत अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका द्वारा खुफिया रिपोर्ट सार्वजनिक करने से चीन के साथ उसके संबंध और बिगड़ सकते हैं। बता दें कि चीन कोरोना की उत्पत्ति वुहान लैब से होने से इनकार करता रहा है। ऐसे में अमेरिका के ताजा कदम से उसके चीन के साथ संबंधों में और खटास आ सकती है।

Exit mobile version