Site icon Buziness Bytes Hindi

कैसे कपिल के हाथ आया “द कपिल शर्मा शो”, यहाँ जाने


कैसे कपिल के हाथ आया “द कपिल शर्मा शो”, यहाँ जाने

कपिल शर्मा एक ऐसे कॉमेडियन है जो हर घर में बच्चो से लेकर बड़ो की जुबान पर बसे है। अपने दमदार कॉमेडी और बेहतरीन सेंस ऑफ़ हुमूर के लिए जाने जाने वाले कपिल शर्मा आज अपने करियर के शिखर पर है जिसकी वजह वो “द कपिल शर्मा शो” को मानते है। हालांकि, कपिल ने अपने करियर में कई कॉमेडी शोज और एंकरिंग की है लेकिन यह एक ऐसा शो रहा जिसने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।  

इस शो के लिए रिजेक्ट हुए थे कपिल शर्मा 

कपिल शर्मा ने अपने शुरूआती दिनों में काफी संघर्ष किया है और स्टैंड अप कॉमेडी शो के विजेता भी रह चुके है लेकिन क्या आपको पता है, कॉमेडी किंग माने जाने वाले कपिल शर्मा कलर्स के ही एक शो में रिजेक्ट भी हो चुके है। दरअसल, कपिल शर्मा ने “द कपिल शर्मा शो” मिलने से पहले कलर्स के ही एक शो “झलक दिखला जा” में एंकरिंग के लिए अप्रोच किया था लेकिन मोटापे की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।  

Read also- जानिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रति एपिसोड के लिए कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, भारती, और कीकू कितना लेते है फीस

इस शो में उन्हें मनीष पॉल के साथ एंकरिंग करनी थी लेकिन अपने मोटापे के कारन उन्होंने यह शो गवा दिया था। लेकिन चैनल को कपिल की कॉमेडी काफी पसंद थी जिसने चंद घंटो में ही उनकी किस्मत का रुख बदल दिया।  

ऐसे मिला “द कपिल शर्मा शो”

“झलक दिखला जा” से रिजेक्ट होने के बाद कपिल ने कलर्स चैनल को एक विचार दिया की उन्हें कॉमेडी शोज भी बनाने चाहिए। कलर्स चैनल ने तुरंत ही कपिल से पिच बनाने को कहा और कपिल ने दो दिन का समय लेते हुए एक बेहतरीन पिच तैयार की। कपिल का हाथ कॉस्ट्यूम कॉमेडी से लेकर स्टैंड उप कॉमेडी में साफ़ था जिसका यहाँ उन्हें फायदा मिला और चैनल को उनका प्रेजेंटेशन काफी पसंद आया और इसी तरह से हुई “द कपिल शर्मा शो” की शुरुआत।  

Read also- आर. माधवन: कॉमेडी के लिए कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग सटीक होनी चाहिए

शुरआत में इस शो का नाम “कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल” था जो कुछ समय के लिए ऑन एयर रहा और बाद में इस शो का नाम “द कपिल शर्मा शो” हो गया जो आज भी हर घर की पहली पसंद है।  

Exit mobile version