Site icon Buziness Bytes Hindi

Asad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद ने ऐसे काटी फरारी, UP पुलिस कर रही थी ट्रेस

asad encounter

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने शूटरों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो अतीक अहमद का बेटा असद प्रयागराज से कानपुर गया। कानपुर से बस पकड़कर दिल्ली आया था। यहां पर असद कुछ दिन तक रुका था। अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस असद के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया था। गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद असद अजमेर चला गया। सेंट्रल एजेंसी और यूपी पुलिस उसकी ट्रैकिंग में लगी हुई थी।

फरारी के समय अतीक अहमद के संपर्क में था असद

सेंट्रल एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, फरारी के दौरान असद, अतीक अहमद से सम्पर्क में था। फरारी के दौरान असद, अतीक के संपर्क का इस्तेमाल कर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था। जिससे यूपी पुलिस को असद को ढूंढने में परेशानी हो रही थी। लेकिन यूपी पुलिस उसकी तलाश में जोर-शोर से जुटी थी।

झांसी में असद का एनकांउटर

असद अहमद 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल मर्डर को अंजाम दिया था। इसके बाद से फरार चल रहा थ। CCTV में वो खुले चेहरे असद गोली चलाते हुए दिख रहा था। आज झांसी में पुलिस ने एनकांउटर में ढेर कर दिया।

उमेश पाल हत्याकांड में मोस्ट वांटेड बना असद

6 महीने पहले जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले असद पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। 24 फरवरी को प्रयागराज की सड़क पर उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद असद अहमद अब यूपी का मॉस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया था। असद आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई कर रहा था।

Exit mobile version