Site icon Buziness Bytes Hindi

आकाशीय बिजली गिरने से ध्वस्त हुआ मकान


आकाशीय बिजली गिरने से ध्वस्त हुआ मकान

जलकर राख हो गया लाखो का सामान

मेरठ । बहसूमा थाना क्षेत्र में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक पक्का मकान ढह गया । इस दौरान जहां मकान में रखा लाखों का सामान नष्ट हो गया । वहीं , गृहस्वामी परिवार सहित बाल बाल बचा । पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों से मुआवजे की मांग की है । जानकारी के मुताबिक रामपुर घोरिया गांव में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के दौरान मनवीर के मकान पर बिजली गिर गई ।

बिजली की तड़तड़ाहट सुनते ही मनवीर और उसके परिवार के अन्य सदस्य भागकर घर के बाहर निकल गए । मकान के पक्के लेंटर पर गिरी बिजली ने पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया । जिसके चलते घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया । घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई । जानकारी के बाद थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह और पटवारी विजेंद्र कुमार से पीड़ित परिवार को शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की । पटवारी ने इस संबंध में एसडीएम मवाना को रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है । उधर , बिजली गिरने के कारण बेघर हुआ परिवार सदमे में है ।

Exit mobile version