कनिका कपूर का प्लाज्मा लेने से अस्पताल का इनकार

उत्तर प्रदेशकनिका कपूर का प्लाज्मा लेने से अस्पताल का इनकार

Date:


कनिका कपूर का प्लाज्मा लेने से अस्पताल का इनकार

लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विवादों में आई मशहूर बालीवुड गायिका कनिका कपूर की फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका प्लाज्मा लेने से इंकार कर दिया है। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने मंगलवार को बताया, ”गायिका कपूर ने जो अपनी ‘फैमिली हिस्ट्री’ (परिवार की चिकित्सा संबंधी जानकारी) बतायी है, उसे देखते हुए अस्पताल ने क़ोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए फ़िलहाल उनका प्लाज़्मा लेने से इनकार कर दिया है। ’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फैमिली हिस्ट्री की जानकारी मीडिया को नहीं दी जा सकती क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने कहा कि भविष्य में शोध के लिये कनिका का प्लाज्मा लेने पर विचार किया जा सकता है । गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने 27 अप्रैल को कोरोना रोगियों के इलाज के लिये अपना प्लाज्मा दान करने का फैसला किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related