Site icon Buziness Bytes Hindi

America Train Accident: अमेरिका में भीषण ट्रेन हादसा,12 की मौत 40 घायल

नई दिल्ली। अमेरिका के राज्य मिसौरी में भीषण ट्रेन हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। हादसा एक डंप ट्रक के तेज रफ्तार ट्रेन से टकराने के बाद हुआ। इसके बाद एमट्रैक ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कई लोगों की मौत की जानकारी है। हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों की माने तो कम से कम 12 यात्रियों की मौत हुई है। जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

Read also: वंदे भारत ट्रेन पर यूक्रेन ने लगाया ब्रेक, पोलैंड और अमेरिका दिया गया ऑर्डर

इस घटना पर अधिक जानकारी देते हुए एमट्रैक सेंटर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि तेज रफ्तार ट्रेन एक ट्रक से टकराई है। जिसके बाद आठ डिब्बे और दो लोकोमोटिव पटरी से उतर गए। जिसमें 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कंपनी के दिए बयान के अनुसार ट्रेन में 243 यात्री और चालक दल के 12 कर्मचारी सवार थे। जिनके घायल होने की जानकारी मिली है। हालांकि मरने वालों की ठीक ठीक सूचना अधिकारी नहीं दे रहे हैं। लेकिन एक जानकारी के अनुसार अभी तक 12 की मौत हुई है।

कंपनी के मुताबिक अधिकारी यात्रियों की मदद कर रहे हैं। कंपनी की इंसीडेंट रिस्पांस टीम सक्रिय हो गई है और वो यात्रियों और अपने कर्मचारियों के पास मदद के लिए पहुंच गई है। घायल और मृतक यात्रियों के परिवारों को उनकी जरूरतों के समर्थन में मदद करने को घटनास्थल पर आपातकालीन कर्मियों की तैनात की गई है। एमट्रैक ने बताया कि जिन लोगों को हादसे का शिकार हुई ट्रेन में यात्रा करने वाले अपने परिजनों और दोस्तों के बारे में जानकारी करनी है वो 800-523-9101 पर फोन कर सकते हैं। 

Read also: फिल्म विक्रम के प्रचार में ट्रेन के सात इंजनों को किया गया पेंट

चारिटोन काउंटी एम्बुलेंस सेवा अधीक्षक एरिक मैकेंजी ने जानकारी दी है कि हादसे में कई लोग मारे गए हैं। हाईवे पेट्रोल ट्रूप बी के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी मरने वालों की संख्या का सहीं पता लगाने की कोशिश में है। गवर्नर माइक पार्सन ने हादसे के बारे में ट्वीट कर राहत और बचाव कार्य की जानकारी दी है।

Exit mobile version