लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो यूपीडा कर्मियों समेत 4 लोगाें की मौत

उत्तर प्रदेशलखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो यूपीडा कर्मियों समेत 4...

Date:


लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो यूपीडा कर्मियों समेत 4 लोगाें की मौत

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में आज तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो यूपीडा कर्मियों समेत 4 लोगाें की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे तड़के करीब पौने चार बजे तालग्राम क्षेत्र में यूपीडा मोबाइल वैन कर्मी सड़क किनारे खड़ी बस की जानकारी ले रहे थे । उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी ,जिससे वह आगे खड़ी वैन से टकरा गई।

पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल
हादसे में दो यूपीडा कर्मी तथा दो बस यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में करा दिया गया है। सूचना पर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...