Site icon Buziness Bytes Hindi

मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, अबतक आठ की मौत

blast

मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से करीब 60 घरों में आग लग गई जिसकी वजह से काई जानें जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, मौतों का आंकड़ा बढ़ने की पूरी सम्भावना है क्यों गंभीर हालत में दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अस्पतालों में पूरी व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल पर भोपाल से करीब 108 एम्बुलेंस भेजी गई हैं इसके अलावा खंडवा और होशंगाबाद से भी एबुलेंस रवाना की गयी हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई और ज़रूरी निर्देश जारी किये, घटना के बाद वो खुद इस मामले पर पूरी नज़र रख रहे हैं।
घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए हेलीकाप्टर की भी मदद ली जा रही है. हरदा में होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। भोपाल इंदौर बैतूल, होशंगाबाद भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं। NDRF, SDRF की टीमों को भी भेजा जा रहा है।

बता दें की मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गयी आपात बैठक में चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा, DGP सुधीर सक्सेना, अडिशनल चीफ सेक्रेटरी हेल्थ मोहम्मद सुलेमान, प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम संजय दुबे, प्रिंसिपल सेक्रेटरी नगरी प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई, प्रिंसिपल सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन मनीष रस्तोगी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्यमंत्री राघवेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने तीन मंत्रियों को भी हेलीकाप्टर से घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने को कहा है.

Exit mobile version