Haryana Congress के नए अध्यक्ष बनें हुडडा समर्थक उदयभान

पॉलिटिक्सHaryana Congress के नए अध्यक्ष बनें हुडडा समर्थक उदयभान

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस में एक नाटकीय घटनाक्रम में आज हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक उदयभान को हरियाणा का नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इससे कुमारी शैलजा और उनके समर्थकों को तगड़ा झटका लगा है। इसी के साथ ही हाईकमान ने प्रदेश में नए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए हैं।  

बता दें कि अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान का लाभ दूसरी पंक्ति के नेताओं केा मिल गया। हरियाणा में कांग्रेस के नए संगठन का ब्लूप्रिट एक दिन पहले ही तैयार कर लिया गया था। इसकी घोषणा बाकी थी। जो कि आज तय समय पर कर दी गई। अध्यक्ष पद के लिए जैसे ही नाम की घोषणा हुई पहली पंक्ति के नेताओं को तगड़ा झटका लगा। इसी के साथ कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी घोषणा की है।

Read also: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी से की मुलाकात, हरियाणा कांग्रेस में बदलाव के आसार 

जिसमें श्रुति चौधरी शामिल हैं। जो कि पूर्व मंत्री किरण चौधरी की बेटी और पूर्व सांसद हैं। श्रुति चौधरी के अलावा और जिन लोगोंं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है उनमें जितेंद कुमार भारद्वाज, राम किशन गुर्जर और सुरेश गुप्‍ता शामिल हैं। हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर अगली पंक्ति के नेताओं शैलजा,किरण, विश्नोई और हुडडा के बीच रस्साकसी चल रही थी। जिसका लाभ दूसरी पक्ति के नेताओं को मिल गया। इसमें हुडडा समर्थक उदयभान बाजी मारने में कामयाब रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...