Site icon Buziness Bytes Hindi

घर में ही तैयार करें बॉडी स्क्रब, इस तरह बनाएं


घर में ही तैयार करें बॉडी स्क्रब, इस तरह बनाएं

बॉडी स्क्रब लगाने से त्वचा में पॉलिश जैसा निखार आ सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कहीं पार्लर जाने की जरूरत नही है। बस घर में ही इस तरह से तैयार करें बॉडी स्क्रब और निखारें त्वचा का रंग।

 वैसे तो बॉडी के लिए बाजार में बहुत सारे स्क्रब मिलते हैं। जिसकी मदद से त्वचा को एक्सफोलिएट किया जा सकता है। लेकिन अगर आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना नहीं चाहतीं तो घर में ही इसे तैयार कर सकती हैं। 

बॉडी को स्क्रब करने से त्वचा पर जमी गंदगी की परत साफ हो जाती है। जिससे त्वचा पर निकले ब्लैकहेड्स हट जाते हैं। त्वचा को एक जैसा और मुलायम दिखाने के लिए स्क्रबिंग करना बहुत जरूरी है.

Image by JIb_Enjoy from Pixabay 

ऐसे बनाये बॉडी स्क्रब 

घर में ही स्क्रब बनाने के लिए जरूरत होगी मसूर की दाल, बेसन, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर, दही या फिर दूध। इन सारी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और त्वचा पर लगाकर मसाज करें। फिर पानी से धो दें। ये स्क्रब सप्ताह में एक या दो बार लगाने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

Exit mobile version