भारतीय रसोई हो और उसमें गरम मसाला ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। कई खड़े मसालों को मिलाकर बनाया जाने वाला गरम मसाला भारतीय व्यंजनों की जान माना जाता है। भारतीय खानों में बहुत जरूरी माने जाने वाला गरम मसाला तमाम रेसिपीज को जायकेदार और स्वादिष्ट बनाता है। इस एक मसाले के प्रयोग से खाने की लज्जत कई गुना तक बढ़ जाती है। बाजार से मसाले खरीदकर लाने में उनके मिलावटी और खराब क्वालिटी के होने का डर हमेशा बना रहता है। वहीं अगर घर पर स्वादिष्ट मसाले बनाने की रेसिपी मिल जाए तो खाने और बनाने का मजा भी बढ़ जाता है। तो हम आपको बता रहे हैं कि बेहद स्वादिष्ट गरम मसाला घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।
Read also: सुबह की शुरुआत करे हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ: जाने वेजिटेबल सूजी चीला की रेसिपी

सामग्री
3/4 कप साबुत धनिया
1/2 कप जीरा
1 टी स्पून शाही जीरा
2 टेबल स्पून काली मिर्च
5 स्टार अनीस या चक्र फूल
3 सूखी लाल मिर्च
3 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा
2 जावित्री
5 बड़ी इलायची
2 जायफल
3 टी स्पून हरी इलायची
1 टेबल स्पून लौंग
2 टी स्पून सौंफ
5 तेजपत्ता
1 टी स्पून सोंठ पाउडर
Read also: घर पर बनाएं उत्तराखंड की लोकप्रिय डिश चौसा, जानिए रेसिपी
ऐसे तैयार करें गरम मसाला
सबसे पहले खड़े मसालों को साफ कर लें। आप चाहे तो इन्हें तेज धूप में सूखा भी सकते हैं। अब सारी सामग्री इकट्ठी करने के बाद एक जगह पर रखें। अब एक बड़ा पैन लें जिसका तला काफी भारी हो। गैस जलाकर पैन को बेहद धीमी आंच पर रखें। अब इसमें साबुत धनिया डालें और तब तक भूनते रहें जब तक सोंधी खुशबू ना आने लगे। इसके साथ ही इसमें जीरा और शाही जीरा भी डाल कर भून लें। अब इन्हें भी अलग प्लेट में निकाल कर रख दें। इसके बाद पैन में काली मिर्च, लाल मिर्च को कुरकुरा होने तक भूने। इन्हें भी भूनने के बाद एक तरफ निकाल कर रख दें। अब पैन में स्टार अनीस , दालचीनी, जावित्री, बड़ी इलायची जायफल, हरी इलायची, लौंग, सौंफ और तेजपत्ता मिलाएं। इन्हें भी तब तक भूने जब तक खुशबू न आने लगे। ध्यान रखें कि मसाले जले नहीं। इन्हें भी एक तरफ रख दें और ठंडा होने तक इंतजार करें। जब सभी मसाले अच्छी तरीके से ठंडे हो जाए तो इन्हें ब्लेंडर में डाल दें और सौंठ पाउडर डालकर अच्छी तरीके से चला लें। जब सारा मसाला अच्छे से पिस जाए तो ब्लेंडर से निकाल लें और एयर टाइट कंटेनर में तोड़ कर ले।

