डीप क्लीन के लिए इस्तेमाल करे ये पील-ऑफ मास्क!

लाइफस्टाइलडीप क्लीन के लिए इस्तेमाल करे ये पील-ऑफ मास्क!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। डीप क्लीन स्किन के लिए जरूर होता है, अगर आपकी त्वचा डीप क्लीन न हो तो स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है। इसीलिए पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल किया जाता है, ये मास्क स्किन को डीप क्लीन कर पोर्स को टाइट करता है। साथ ही डेड स्किन को भी हटा देता है।

संतरे का पील ऑफ मास्क

वैसे तो आपको संतरे का पील ऑफ मास्क आसानी से बाजार में मिल जाएगा लेकिन हो सकता है की आपको इससे नुकसान हो। ऐसे में घर पर भी आप इसे आसानी से तैयार कर सकती है। बस 4 चम्मच संतरे का जूस और 2 चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन ले, फिर इनको डबल बॉयलर में डालें। जिलेटिन को अच्छे से पिघला दे। अब इस मिश्रण को ठंडा कर ले। लीजिए तैयार है संतरे का पील ऑफ मास्क।

इस पील ऑफ मास्क को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। अब इसे अपने हाथो से रिमूव कर लें। अगर ठीक से साफ़ न हो तो पानी से साफ कर सकते है।

बता दे, संतरे में विटामिन सी होता है, जो चेहरा डीप क्लीन करने में मदद करता है। वही, जिलेटिन त्वचा में हेल्दी स्किन सेल्स को बढ़ावा देता है।

चारकोल पील ऑफ मास्क

चारकोल पील ऑफ मास्क भी डीप क्लीन करने में मदद करता है। इसके लिए आपको आधा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल, आधा चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन और डिस्टिल्ड वाटर लेना होगा। अब बर्तन में आधा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल, आधा चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन और थोड़ा सा गुनगुना डिस्टिल्ड वाटर डालें। इन सबको अच्छे से मिला लें।

इसको लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करे और आंखों के आस पास के एरिया पर न लगाए। मास्क को सूखने दें, फिर ऊपर की तरफ से निकालें। अब चेहरा धो लें।

(Image/istock)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...