Site icon Buziness Bytes Hindi

इन दो फ्रूट्स पैक की मदद से लाए चेहरे पर निखार


इन दो फ्रूट्स पैक की मदद से लाए चेहरे पर निखार

लाइफस्टाइल डेस्क: क्या आप जानते है की फ्रूट्स की मदद से ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है? इसके लिए आपको फ्रूट्स खाना नहीं है  बल्कि चेहरे पर लगाने है | इन फ्रूट फेशल पैक की मदद से स्किन में निखार आ सकता है | 

पपीते शहद का फेस पैक:

पपीते में विटामिन ए होता है जो धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है | पपीते में एंटी एजिंग गुण भी होता है जो उम्र के असर को चेहरे पर दिखने नहीं देते। आपको पपीते और शहद का पैक बनाने के लिए पपीते को काट कर उसके तीन-चार टुकड़े कर लें उसमें एक चम्मच शहद का डालें। फिर इसका पेस्ट बना लें और पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और चेहरा वॉश कर लें। 

Read also: प्रशांत किशोर को तीसरे या चौथे मोर्चे में विश्वास नहीं

खीरा और केले का पैक:

स्किन झुलस जाए और खुजली होने लगे तो ये पैक काफी राहत देगा | खीरे के पैक से चेहरे की ड्राईनेस भी दूर होती है। केले में पोटैशियम और पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरा और केले का पैक बनाने के लिए आधा केला, 2 स्लाइस खीरा और एक चम्मच दही को अच्छी तरह  मिक्सर में मिक्स करके पेस्ट बना ले | अब आधा चम्मच शहद मिलाकर 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।  

Exit mobile version