लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी में तेज धूप और पसीना से स्किन पर रैशेज, जलन और मुहांसों की परेशानी पैदा कर सकता हैं। इसीलिए स्किन की देखभाल करने के लिए गर्मियों में पुदीना बेस्ट है। पुदीना और दही में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है और स्किन एलर्जी का बेस्ट इलाज है |
गर्मी में स्किन टैन हो जाती है इसकी समस्या से निजात पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाने से स्किन को फायदा मिलता है क्योकि पुदीने की पत्तियों में ओमेगा 3 स्किन टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।
चेहरे पर पिंपल को दूर करने के लिए पुदीना और मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाइए। फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के साथ पुदीने की पत्तियों का पेस्ट और गुलाब जल मिलाकर तैयार करें |
रैशेज और जलन से परेशान रहते हैं तो पुदीने का पैक असरदार है क्योकि ये त्वचा को ठंडक देता है। इसके अलावा ये स्किन पर एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और इससे त्वचा के रैशेज कम होते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।
Read also: फिलिस्तीनी गुब्बारों के जवाब में इजराइल ने ग़ज़ा पर बरसाए बम
मुल्तानी मिट्टी में पुदीने का रस मिलाकर चेहरे पर पेस्ट लगाने से सनबर्न से राहत मिलती है |

