काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
अगर आपकी आंखों में काम की वजह से ज्यादा थकान या जलन की समस्या हो रही है, तो ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारें। इसके अलावा आप किसी सूती कपड़े में बर्फ लेकर कुछ देर हल्के हाथों से आंखों पर लगा सकते हैं।
आंखों की जलन के दूर करने के लिए ग्रीन टी के बैग आपके काम आ सकते हैं। ग्रीन टी में एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी आंखों की लालिमा और सूजन को दूर करने में कारगर हैं। इसके लिए गर्म पानी करके उसमें कुछ देर टी बैग को रखें। फिर पानी में से निकालकर टी बैग को फ्रिज में रख दें। ठंडे हो जाने पर ये टी बैग अपनी आंखों पर रखें।
खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।
आप हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। आप गाजर और पालक एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर पिएं। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी।

