Site icon Buziness Bytes Hindi

सनबर्न के लिए बेस्ट है ये 3 घरेलू चीजें, आप भी अपनाकर देखे!

home remedies for sunburn

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी में धूप में बैठना सबको ही पसंद आता है लेकिन क्या आप जानते है की इससे हमारी स्किन को काफी नुकसान भी हो जाता है। खासकर सनबर्न के कारण काफी लोग परेशान हो जाते है।

इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू चीजों के बारे में बातएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप सनबर्न के कारण होने वाले डैमेज से छुटकारा पा सकते है। चलिए जानते है।

एलोवेरा

एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करते है, आप बस सीधे एलोवेरा को काटकर उसके अंदर मौजूद जेल को करीब 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। साथ ही फेस पैक के रूप में भी इसे लगा सकते है।

बेसन

बेसन चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन कर उसमे निखरा लता है। आप इसका इस्तेमाल दूध, गुलाब जल और शहद में मिलाकर कर सकते है। बता दे, ये इन्फेक्शन को खत्म करने का काम भी करता है। बेसन का इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक कर सकते है।

दही

दही चेहरे की त्वचा को एक्सफोलिएट करती है, ये स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव भी करती है। आप दही से बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकते है, इसे आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक लगा सकते है। दही में शहद, बेसन, गुलाब जल जैसी कई चीजें अपने हिसाब से आप इस्तेमाल कर सकते है।

(Image/Pixabay/Freepik)

Exit mobile version