चाहते है बालों को सिल्की और साइनी बनाना तो खाने में करें इन चीजों को शामिल

रसोई Bytesचाहते है बालों को सिल्की और साइनी बनाना तो खाने में करें...

Date:


चाहते है बालों को सिल्की और साइनी बनाना तो खाने में करें इन चीजों को शामिल

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण बालों से जुड़ी समस्या आम हो गयी है , और हर कोई अपने  बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए कोई न कोई उपाये करते रहते है | तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। 

चाहते है बालों को सिल्की और साइनी बनाना तो खाने में करें इन चीजों को शामिल
Image Source: Google

ग्रीक योगर्ट का सेवन 

बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट का सेवन करें। ग्रीक योगर्ट में विटामिन- बी5 काफी मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को सिल्की और साइनी बनाने में सहायक होता है।

पालक का सेवन करें

पालक का सेवन स्वास्थ्य के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन- ए, सी, फोलेट और आयरन पाए जाते हैं, जो बालों को सिल्की और साइनी बनाने में सहायक होते हैं। बालों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए डाइट में पालक को शामिल करें।

शकरकंद का सेवन करें

शकरकंद का सेवन करने से बालों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए डाइट में शकरकंद को शामिल करें।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों का सेवन भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सिल्की और साइनी बालों के लिए अलसी के बीजों का सेवन करें। अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related