Site icon Buziness Bytes Hindi

कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके


कंधे के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

कंधे के दर्द से अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या सभी उम्र के लोगों को हो सकती है। हालांकि जो लोग लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। तो आइए जानते हैं इस दर्द से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में…

हल्दी 

Image by Summer Malik from Pixabay 

हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी अच्छे से मिला लें और उसमें शहद डालकर पूरे दिन में दो बार उसका सेवन करें। इससे आपको कंधे के दर्द से राहत मिलेगी। 

अदरक 

Image by congerdesign from Pixabay 

कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में अदरक भी उपयोगी है। इसमें भी एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के दर्द और सूजने को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना शहद डालकर अदरक की चाय पी सकते हैं। 

 लैवेंडर का तेल 

Image by Devanath from Pixabay 

लैवेंडर का तेल थकी हुई मांसपेशियों के लिए बेहद प्रभावी है। ये दर्द और सूजन को भी दूर करता है। इसके लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें डाल दें। फिर उस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके अपने कंधे पर डालें।

सेंधा नमक 

Image by minree from Pixabay 

 सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है, जो कंधे के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी में दो कप सेंधा नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके उस पानी को अपने प्रभावित क्षेत्र पर डालें। 

Exit mobile version