गर्मियों में घमौरियों से परेशान, आजमाएं ये आसान उपाय

लाइफस्टाइलगर्मियों में घमौरियों से परेशान, आजमाएं ये आसान उपाय

Date:


गर्मियों में घमौरियों से परेशान, आजमाएं ये आसान उपाय

घमौरियों को मिटाने के लिए लोग कई तरह के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन समस्या वैसी ही रहती है। तो जानिए इससे राहत पाने के आसान उपाय। 

बर्फ के टुकड़े घमौरियों का प्रारंभिक उपचार है। इसे सीधा घमौरियों पर लगाने की बजाय एक कपड़े में बांधकर घमौरियों के स्थान पर धीरे- धीरे इससे सेंक करें। एक बार में चार से पांच मिनट के लिए इसका उपयोग करें एवं दिन में कम से कम तीन बार इसका उपयोग आप आराम से कर सकते हैं। 

Read also: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की मां गंगा की पूजा

चंदन से शीतलता मिलती है इसलिए घमौरियां होने पर आप चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर उसका लेप बना लें और इस लेप को घमौरियां वाले स्थान पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। लेप जब सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। 

मुल्तानी मिट्टी को पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसमें गुलाबजल मिलाएं। इसका लेप बहुत ज्यादा पतला न करें। गाढ़ी- गाढ़ी मुल्तानी मिट्टी को ही मोटी परत के रूप में पीठ पर लगाएं। यह उपचार आपके काम आएगा। 10 मिनट तक इसे ऐसे ही लगे रहने देने के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धोकर उसपर गुलाबजल लगा लें। 

आप त्वचा पर ताजा एलोवेरा का जेल लगाएं। इस जेल को सीधा न लगाते हुए पहले किसी कटोरी में निकाल लें, फिर इसे अपने हाथों से घमौरियों के ऊपर लगाएं। इसे सूखने के लिए छोड़ दें। दिन में तीन से चार बार इस उपाय को आजमाएं। इसके अलावा आप एलोवेरा के आइसक्यूब्स भी घमौरियां पर लगा सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...