लाइफस्टाइल डेस्क। डार्क सर्कल्स आंखों की खूबसूरती को कम कर देती है, ये दिखने में बेहद गंदे लगते है। लोग इसे हल्का करने के लिए अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करते है। लेकिन कभी – कभी अंडर आई क्रीम भी असर नहीं दिखती। इसीलिए नेचुरल तरीकों से इसे कम करने की कोशिश करे। आपको जल्दी डार्क सर्कल्स से निजात मिल जाएगा।
बादाम का तेल

बादाम का तेल आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को हल्का करने में मदद करता है। बस 1 चम्मच बादाम के तेल में 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और रूई को तेल में भिगोए। फिर कुछ देर आंखों के नीचे लगाकर रखें। 15 मिनट बाद साफ कर लें। ऐसा आपको रोजाना करना है, कुछ ही समय में डार्क सर्कल्स हल्के हो जाएंगे।
ग्लिसरीन

ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किया जाता है। बस1 चम्मच संतरा के रस में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं, फिर इसे अंडर आई पर लगाएं। आप इसे रोजाना दिन में एक बार जरूर करे, आंखों के नीचे पड़े काले घेरे हल्के हो जाएंगे।
इन दोनों चीजों के अलावा आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही डाइट अच्छी ले और 8 घंटे की नींद जरूर लें। आप सही आई केयर रूटीन भी फॉलो करे।
(Image/Freepik/Pixabay)

