बॉलीवुड स्टार सलमान खान और उनके पिता को जान से मारने की मिली धमकी के बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. इस सम्बन्ध में सीबीआई की एक टीम ने सलमान खान के घर जाकर पूरा जायज़ा लिया है। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को कल सुबह जॉगिंग के समय पार्क में एक पत्र मिला था जिसमें सलमान खान का हश्र पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसावाला की तरह करने की धमकी दी गयी थी।
Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi
सलमान के पिता ने इस बात की जानकारी फ़ौरन ही पुलिस को दी, पुलिस ने इस मामले में किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 506-II के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सलमान खान अभी IIFA अवार्ड फंक्शन में भाग लेने के लिए आबू धाबी में हैं। पुलिस फिलहाल पार्क में आने वालों से और आसपास की इमारतों में लगे CCTV कैमरों को जांचने का काम कर रही है।
Read also: ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में विशेष सुरक्षा, पुलिस छावनी में बदले शहर
इस मामले में अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है और न ही किसी ने इस धमकी की ज़िम्मेदारी ली है लेकिन लोग इसका कनेक्शन सिद्धू मुसावाला मर्डर केस में तिहाड़ जेल से रिमांड पर लिए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम जोड़ रहे हैं। क्योंकि काले हिरन शिकार के मामले में सलमान को जान से मारने की धमकी लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी और कहा जाता है कि उसने इसके लिए किसी को सुपारी भी दी थी जिसने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी लेकिन किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था. पुलिस भी फिलहाल इस ताज़ा धमकी को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के एंगल को नज़र अंदाज़ नहीं कर रही है।
