Site icon Buziness Bytes Hindi

Amit Shah Security Breach: गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा मे चूक, काफिले के सामने आ गई टीआरएस नेता की कार

हैदराबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में फिर से एक बार चूक का मामला सामने आया है। तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर हैदराबाद पहुंचे अमित शाह के काफिले के सामने इस बार टीआरएस नेता की कार आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कार को काफिले के आगे से हटवाया।  दरअसल, गृहमंत्री शुक्रवार देर रात हैदराबाद पहुंचे थे। मुक्ति दिवस के मौके पर वो आज कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे है। इसी दौरान शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार को खड़ी कर दिया। यह देखकर सुरक्षाकमÊ हैरान रह गए। हालांकि, टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने तुरंत सतर्क होते हुए कार को वहां से हटवाया। 

वहीं टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा वो मैं तनाव में थे। इसलिए कार अचानक से वहां पर रुक गई थी। उन्होंने मेरी कार में तोड़फोड़ कर दी है। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों से इस मसले पर बात करूंगा और शिकायत भी दर्ज कराउगा। 
बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को मुंबई में ऐसा मामला सामने आया था। मुंबई में एक व्यक्ति घंटांे गृहमंत्री अमित शाह के आसपास घूमता रहा था। युवक ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के युवक हेमंत पवार को गिरफ्तार किया था। उसके पास गृहमंत्रालय का परिचय पत्र मिला था। वह महाराष्ट्र के सीएम व डिप्टी सीएम के आवास के बाहर भी कई बार नजर आया था। आरोपी हेमंत पवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंपा है।

Exit mobile version