12 जुलाई तक यूपी में छुट्टियों पर रोक

उत्तर प्रदेश12 जुलाई तक यूपी में छुट्टियों पर रोक

Date:


12 जुलाई तक यूपी में छुट्टियों पर रोक

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश में 12 जुलाई तक सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. छुट्टियों पर रोक प्रमुख क्षेत्र पंचायत के चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है. मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेज दिया गया है.

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. बता दें कि चुनावों में राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी इसलिए 12 जुलाई तक किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा. जिन्हें छुट्टियां दी जा चुकी हैं उन्हें भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. इन चुनावों में ब्लॉक प्रमुखों के 825 पदों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेक्षक बनाया गया है. अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाए. यदि कोई गम्भीर समस्या एवं अनियमितता परिलक्षित होती है तो आयोग के संज्ञान में तत्काल लायी जाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...