Site icon Buziness Bytes Hindi

Holi Special 2022: जब होली के रंगो में सराबोर हुई बच्चों की टोली…


Holi Special 2022: जब होली के रंगो  में सराबोर हुई बच्चों की टोली…

वह कहते हैं ना कि होली का रंग ही ऐसा होता है इसमें हर कोई रंगना चाहता है। फिर वह चाहे बच्चे हों या बड़े। होली पर कुछ ऐसा ही नजारा था। एक तरफ जहां बड़ों की टोलियां रंगों में सराबोर थीं तो दूसरी तरफ बच्चों की अटखेलियों में नटखट गोपाल संग गोपियों की होली के रंग नजर आ रहे थे। किसी के नन्हें हाथों में पिचकारी थी तो कोई रंगों की थाली लेकर बैठ गया था। बच्चों की यह ठिठाोलियां देखकर हर कोई इनके साथ होली खेलने के लिए बेताब नजर आ रहा था।

Read also: प्रियंका ने निक जोनास के साथ मनाई होली, त्योहार की तस्वीरें साझा कीं

ताशी की पहली होली

Tashi

नन्हीं ताशी अभी घुटनियों चलती है और वह भी होली के पूरे मूड में थी। बार्बी डाल से खलने वाली ताशी आज अपने पास रंग की थाली लेकर बैठी गुलाल से खेल रही थी जैसे ही उसके पास से कोई गुजरता वह उसपर रंग की बारिश कर देती। ताशी की यह पहली होली थी और सभी घरवाले उसके साथ होली खेलना चाहते थे। ताशी ही नहीं होली पर नन्हें बच्चों की पूरी टोली जमकर मस्ती करती नजर आई।

Read also: देवभूमि में होली का खुमार, गढ़वाल में उड़ा जमकर गुलाल

हाथ में थीं फेवरिट कार्टून वाली पिचकारी

Hitansh Pokhriyal
Saira Sachdeva

होली के इस हुड़दंग में बच्चे अपने फेवरिट कार्टून को नहीं भूले थे। किसी के हाथ में ऐंग्री बर्ड वाली पिचकारी थी तो कोई डोरे मॉन वाली गन लेकर आया था। हितांश पोखरियाल ने इस बार टैंक वाली पिचकारी से अपने दोस्तों को रंग डाला। शोल्डर पर टैंक के साथ गन लेकर हितांश ने दिनभर दोस्तों के साथ मस्ती की। नन्हीं सायरा सचदेवा डोरेमॉन गन लेकर रंगों में सभी को सराबोर कर रही थी। कभी पापा पर रंग डालती तो कभी मम्मी पर। घर आए अपने दोस्तों के साथ भी सायरा ने जीभर गुलाल खेला।

Exit mobile version