Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने

लाइफस्टाइलHoli Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे...

Date:


Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने

Zeba Hasan

विधान सभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। किसी सरकार बनेगी यह फैसला जनता कर चुकी है लेकिन चुनावी रंग अभी बाकी हैं। राजनीति के कई रंग नजर आने वाले हैं इस बार होली पर। मुकाबले की बात करें तो इस होली में मुकाबला होगा प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी का। लेकिन यह मुकाबला किसी चुनाव में नहीं बल्कि रंगों, पिचकारियों और मुखौटों के साथ होगा। जी हां पिछले कुछ महीनों से प्रदेश पर चढ़ा चुनावी रंग से इस बार होली भी अछूती नहीं है। होली ( Holi Special 2022) पर सजी बाजारों में मोदी से लेकर प्रियंका तक की पिचकारियां आ चुकी है। इन बाजारों में जो सबसे ज्यादा डिमांड में है वह है मोदी का मुखौटा।

Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने

Read also: Lathamar Holi: रावल के हुरियारे व हुरियारिनों ने पेश की लठामार होली की अद्भुद छटा

भगवा रंग की हो रही खरदारी

Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने
Image Credit: Naeem

प्रदेश में भले ही मोदी जी के जीत के चर्चे हों लेकिन इस बार होली( Holi Special 2022) में धूम मोदी जी की होगी। होली पर मुखौटे पहन कर रंग खेलने का चलन पुराना है। सपाइडर मैने से लेकर छोटे भीम तक के मुखौटे मार्केट में आ जाते हैं। लेकिन इस बार जो सबसे खास है वह है मोदी जी का मुखौटा। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ सौ से दो सौ है। चौक के होली बाजार में दुकान लगाने वाले रामजी कहते हैं कि हमारे यहां ही नहीं इस बार पूरी मार्केट में मोदी जी के मुखौटे बिक रहे हैं। इसे लोग खूब खरीद रहे हैं। वहीं रामजी ने बताया कि इस बार भगवा रंग भी लोग काफी खरद रहे हैं।

मोदी गन से पड़ेगी रंगों की बौछार

Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने
Image Credit: Naeem

पिछले कई साल से आईटी कॉलेज होली बाजार में दुकान लगा रहे सुमित कुमार कहते हैं कि इस बार हमारी मोदी गन बहुत ही खास है। इस तरह की गन अभी दूसरी जगह पर नहीं मिलेगी। यह एक पिचकारी है जिसमे मोदी जी की तस्वीर बनी हैन् इस मोदी गन की कीमत 1200 रुपए है। वहीं इस बार हमने मोदी जी की पगड़ी भी बनवाई है। लोग इसे पहन कर इस बार होली खेलने के मूड में नजर आ रहे हैं।

Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने
Image Credit: Naeem

वहीं आईटी होली मार्केट ( Special Holi Market) में ही प्रियंका वाटर टैंक भी लोगों को आकर्शित कर रहा है। रंगों को भरकर एक दूसरे पर फेंकने वाले इस टैंक पर प्रियंका की तस्वीर के साथ उनकी पार्टी चुनाव चिन्ह भी बना हुआ है। कुल मिलकार कर इस बार होली के रंग राजनीतिक चेहरों के साथ चटक होने वाले हैं। ऐसा हो भी क्यों ना अभी चुनाव का खुमार शहर पर चढ़ा हुआ है।

Read also: Holi Special 2022: होली में बॉलिवुड सितारों पर चढ़ता है यादों का रंग

और भी हैं होली के हथियार

Holi Special 2022: रंग की जंग में मोदी जी और प्रियंका होंगे आमने सामने
Image Credit: Naeem

होली ( Holi Special 2022) के रंग बाजार पर छाना शुरू हो चुके हैं और इनमें सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं तरह तरह की पिचकारियां। इस बार रंग की इस जंग में हथियार भी खास हैं। होली के लिए बाजार में मौजूद है होली बम। सौ रुपए में मिलने वाला यह होली बम एक ही वार में कई लोगों को रंगबिरंगा कर जाएगा। यही नहीं इसबार दुकानों पर ऐसे तोपें भी नजर आ रही हैं अपने निशाने पर आने वाले इंसान को बक्शेगीं नहीं और किसी को भी रंग में सराबोर कर देगी। टीवी पर न्यूज के लिए इधर उधर भागते रिर्पोटर्स के हाथों में कभी जी टीवी, कभी आईबीएन तो कभी स्टार के देखे जाने वाले माइक इस बार शहर में किसी के हाथों में भी नजर आ सकते हैं. लेकिन यह बोले के लिए बल्कि किसी को भी रंगने के काम आएगा। 100 रुपए से पांच सौ रुपए तक की यह पिचकारियां बच्चों के साथ बड़ों के हाथ में होंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...