Holi Special 2022: होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा…

लाइफस्टाइलHoli Special 2022: होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा…

Date:


Holi Special 2022: होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा…

Zeba Hasan

गुलाल फिजाओं में घुल चुका है। छतों पर सूखने वाले पापड़ अब तलने के लिए तैयार हैं। गुझियों की तैयारी शुरू हो चुकी है, रात-दिन बढ़ने वाली बाजारों की रौनक बता रही है कि होली दस्तक दे चुकी है। वैसे तो होली का हर रंग खास होता है लेकिन इस अवसर पर लोगों का पहनावा अवध की होली को खास बना देता है। यह पहनावा है कुर्ता पायजामा। ईद के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी त्योहार के लिए कुर्ता पायजामा बिकता है तो वह होली का पर्व (Holi Special 2022) है। और इसमें भी सबसे खास होता है लखनवी चिकन का कुर्ता पायजामा। हालांकि पिछले दो साल से कोविड के चलते चिकन मार्केट भी सूनी थी लेकिन इस बार लोगों की तैयारी पूरी है, बाजारों में भी रौनक लौट चुकी है।

Read also: Happy Holi 2022: होली को यादगार बनाना चाहते है तो इन जगहों का रुख करे!!

सफेद रंग सबसे ज्यादा डिमांड में

मुर्री फंदे का काम, तेपची वर्क, गले पर काम वाला कुर्ता या फिर गले के साथ बूटी वाले काम का कुर्ता त्योहारों में सबसे ज्यादा इसी तरह के कर्तें डिमांड में रहते हैं। सेवा चिकन के ओनर कृष्ण कुमार रस्तोगी कहते हैं कि जहां तक कलर का सवाल है हमारे पास रहते सभी कलर है लेकिन डिमांड ज्यादातर सफेद कुर्ते की ही होती है। दो साल से तो सभी त्योहार कोविड की वजह से प्रभावित थे। जिसकी वजह से हमारा कारोबार भी प्रभावित था। लेकिन इस बार अच्छा माहौल है। होली के लिए जेंट्स कुर्ते पायजामे की बात करे तो रोज 40 से 50 परसेंट की सेल हो रही है। शहर में हमारे तीन शोरूम है, हम साल 2000 से काम कर रहे हैं। होली पर महिलाएं तो अपने लिए चिकन के कपड़े के अलावा भी खरीदारी करती है लेकिन जेंट्स में कुर्ता पायजामे की ही डिमांड रहती है। लखनऊ की होली (Holi of Lucknow) में खास तौर पर इसका ट्रेंड हम देखते आ रहे हैं। कोविड के बाद से इस साल हमारे बिजनेस में 50 परसेंट ग्रोथ है।

डिमांड है प्रॉडक्शन नहीं करा पाए

वहीं चौक मार्केट में परिधान चिकन के नाम से होलसेल का काम करने वाले कामेश रस्तोगी कहते हैं कि होली पर जेंट्स कुर्ता पायजामा की काफी डिमांड आ रही है। कोविड के चलते हम उतना प्रॉडक्शन नहीं करा पाएं हैं। यह सोचकर कि पता नहीं कैसा माहौल होगा, दो साल तो काफी घाटा हुआ लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार बाजारों में रौनक है। दो साल से लोग ट्रैवल भी नहीं कर रहे थे। इस बार बाहर-बाहर से लोग माल लेने के लिए आ रहे हैं। हम इस बिजनेस में 1985 से है और ईद और होली में हमेशा से जेंट्स में कुर्ते पायजामे की डिमांड ही देखने को मिलती है। यही नहीं लोग अगर किसी को यादगार तोहफा देना चाहते हैं तो वह भी कुर्ता पायजामा खरीद कर ले जाते हैं।

Read also: Holi 2022: होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों से दिल खिल जाते हैं…

इस बार सेल की है उम्मीद

राजाजीपुरम स्थित बॉम्बे फैशन वैली के ओनर परवेज जैदी का कहना है कि पिछले दो साल के मुकाबले इस बार होली (Holi 2022) पर अच्छी सेल होने की उम्मीद है। खासतौश्र जो सबसे ज्यादा सेल हो रहा है वह है लखनवी कुर्ता पायजामा। होली के मौके पर लखनऊ के लोग इसी वेषभूषा में होली खेलना पसंद करते हैं। वैसे तो गर्मी का मौसम ही चिकन के कपड़ों का मौसम होता है इसमें त्योहर और चार चांद लगा देते हैं। खास कर होली और ईद में चिकन के कुर्ते पायजामे की डिमांड बढ़ जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related