Site icon Buziness Bytes Hindi

Holi Recipe 2021: होली पर बनाये आलू की जलेबी, ये रही रेसिपी


Holi Recipe 2021: होली पर बनाये आलू की जलेबी, ये रही रेसिपी

इस बार होली के मौके पर ट्राई करें आलू की जलेबी। जिसका स्वाद लाजवाब होने के साथ ही टेस्टी भी है। तो चलिए जानें क्या है इसे बनाने की विधि।

आलू जलेबी बनाने के लिए सामग्री

आलू-तीन से चार

दही-एक कप

अरारोट-एक कप

चीनी-एक कप

केसर-छोटा चम्मच

इलायची-एक से दो छोटा चम्मच

गुलाबजल-एक बड़ा चम्मच

घी-तलने के लिए

आलू जलेबी बनाने की विधि

आलू जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले केसर को गुलाब जल में मिक्स कर लें। चीनी की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें केसर व इलायची मिलाकर अलग रख लें। उबले हुए आलू छीलकर उन्हें मैश कर लें। इसमें दही व अरारोट मिलाकर एक सार करें। 

जलेबी के घोल की तरह घोल तैयार कर लें। अब इसकी गर्म घी में जलेबियां तल लें। इसके बाद इन्हें चाशनी में पांच से सात मिनट तक डुबोकर रखें फिर प्लेट में निकालें।

Exit mobile version