Site icon Buziness Bytes Hindi

Holi Festival Pushkar 2023: चार दिन के इस होली महोत्सव में हो शामिल, दिखेगा होली का असली मजा!

Holi Festival Pushkar 2023

लाइफस्टाइल डेस्क। Holi Festival Pushkar 2023 – 7-8 मार्च को होली का त्योहार है, पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन गों के साथ होली खेलते है। ये त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। कई शहर में तो होली महोत्सव का आयोजन भी होता है, जिसमे देश दुनिया के लोग शामिल होते है।

इस वर्ष भी होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो की दो दिन का नहीं बल्कि चार दिन का महोत्सव है। आप भी यहां शामिल हो कर होली का असली मजा ले सकते है।

बता दे, ये होली महोत्सव का आयोजन राजस्थान के अजमेर में पुष्कर में है। पुष्कर हिंदू तीर्थ स्थल है, यहां देश में एकमात्र भगवान ब्रह्मा का मंदिर है। ये महोत्सव पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वाधान में वराह घाट चौक पर लगया जाता है।

ये आयोजन 4 मार्च से हो रहा है जो 7 मार्च 2023 तक रहेगा। महोत्सव में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन, महाआरती, भजन संध्या शामिल है।

बता दे, 4 मार्च को महाआरती और भजन संध्या और 5 मार्च को कैमल और हाॅर्स शो, नगाड़ा वादन, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति। 6 मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी, गैर नृत्य का मंचन और कई अन्य कार्यक्रम , आखिरी दिन 7 मार्च को गुलाल की होली और बॉलीवुड नाइट।

इस महोत्सव की हरीहरन, गायिका अनुराधा पौडवाल और अमित त्रिवेदी रौनक बढ़ाएंगे। आप चाहे तो ऊंट की सवारी का लुत्फ भी यहां ले सकते है।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version