लाइफस्टाइल डेस्क। Holi Delicious Snacks Recipe – होली का पर्व आने ही वाला है, ऐसे में अगर आप होली को मजेदार बनाना चाहते है तो इन 2 चटपटे आइटम को अपनी लिस्ट में शामिल करना न भूले। ये रेसिपी बेहद आसान और टेस्टी है, यकीन मानिए ये आपकी होली को मजेदार बना देगी। चलिए जानते है।
Read also: Laddu Holi 2022: 70 कुंटल लड्डुओं से लाडली खेलेंगे कान्हा के संग होली
पापड़ी चाट (Papdi Chaat Recipe) –

अगर आपको स्ट्रीट फूड खाने का शौक है तो पापड़ी चाट से बेहतर कुछ नहीं। ये बड़ो से लेकर बच्चो तक को पसंद आएगी साथ ही इसे तैयार करना बेहद आसान है। बस आपको पापड़ी चाट के लिए जरूरत होगी मैद, सूजी, तेल, नमक, अजवाइन, पानी और तेल।
पापड़ी चाट बनाने के लिए पहले पापड़ी के लिए आटा तैयार करना होगा इसके लिए आप मैदे और सूजी को मिलाकर इसमे अजवाइन, नमक और तेल डालकर आटा तैयार कर ले और किनारे रख दें। फिर टॉपिंग्स के लिए उबले आलू, टमाटर, मूंग, लाल चना इन दोनों को उबालकर रख लें साथ ही दही में चीनी डालकर मीठा बना लें। इसके अलावा, चाट मसाला, इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव।
अब आटे को छोटी लोई बनाकर पापड़ी बना ले और साथ ही कड़ाही में तेल गर्म कर तल लें। बता दे, पापड़ी एयरटाइट डिब्बे में कई दिनों तक रख सकते है। बस अब जब आपका मन हो तो टॉपिंग्स तैयार कर पापड़ी पर सजा दें और सबको खिला दे।
Read also: Happy Holi 2022: होली को यादगार बनाना चाहते है तो इन जगहों का रुख करे!!
पोटली समोसा (Potli Samosa Recipe) –

समोसे तो सभी को पसंद आते है, पर इस बार आप थोड़ा ट्विस्ट देकर समोसा बनाए। आपको बस पापड़ी बनाने के लिए जरूरत होगी मैदा, नमक, तेल और पानी, इसका आटा गूंथ लें। भरावन तैयार करने के लिए जरूरत होगी दो उबले आलू मैश कर लें, साथ में हरी मटर उबली हुई, काजू बारीक कटे हुए, हरी मिर्ची, नमक. गरम मसाला, हरी धनिया, तेल।
बस पैन में तेल गर्म करें हरी मिर्ची डालें और साथ में हरी मटर डालकर 2 मिनट पकाएं। फिर गरम मसाला, काजू डालकर चलाएं और फिर हरा धनिया डाल दें। अब आटे से लोई बनाकर पूरियां बेल लें और स्टफिंग भरकर किनारों को इकट्ठाकर थोड़ा सा दबा दे और एक पोटली का आकार दे। बस तेल गर्म करें, इन पोटली सुनहरा होने तक तलें और गर्मागर्म सर्व करें।

