Site icon Buziness Bytes Hindi

Holi 2022 Special: टीवी सितारों को होली पर याद आई बचपन की टोली


Holi 2022 Special: टीवी सितारों को होली पर याद आई बचपन की टोली

By bbnews

कल होली है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसी ने गुब्बारों का खजाना जमा कर लिया है तो कोई होली की पार्टी की तैयारी कर रहा है। आम लोगों की तैयारी तो खास है टीवी के कलाकार भी इस रंग में रगने के लिए बेकरार हैं। इस बार की होली तैयारियों के साथ बचपन की होली से जुड़ीं अपनी सबसे खूबसूरत यादों का पिटारा भी खोल दिया।

होली लाती है यादों के करीब

टीवी शो कामना में आकांक्षा का किरदार निभा रहीं चांदनी शर्मा कहती हैं कि साल का सबसे मस्त और रंग-बिरंगा मौसम आ चुका है। पिछले कुछ साल से हम उसी तरह होली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जैसे हम हमेशा मनाया करते थे। शुक्र है, इस साल हम एक बार फिर उन यादों के करीब होंगे। मैं अपने सभी दोस्तों और अपने शो के परिवार एवं रियल फैमिली के साथ मिलकर होली मनाने का इंतजार कर रही हूं।


Read also: TV Star Throwback Holi Pictures: टीवी के सितारे कुछ इस तरह करते है होली पर मस्ती!!

मेरा फेवरिट है होती का त्योहार

टीवी स्टार अभिषेक रावत कहते हैं कि होली मेरा पसंदीदा त्यौहार है। मुझे इसे मनाने में बहुत मजा आता है और इससे मेरी कुछ सबसे खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। मुझे याद है बचपन में हम गहरे रंगों से होली खेलते थे, लेकिन जब हम बड़े हुए तो हम ऐसे रंगों का इस्तेमाल करने लगे, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित हों। परंपरा के अनुसार, इस साल भी मैं अपनी बेटी के साथ रंगों का यह त्यौहार मनाऊंगा और उसके जरिए अपने बचपन में लौट जाऊंगा।

जानवरों को दूर रखे रंगों से

विधि पंड्या बताती हैं कि मैं और मेरे दोस्त होली सेलिब्रेशन पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं। एक दूसरे के चेहरों पर चटख रंग लगाना बड़ा मजेदार होगा, खास तौर पर इसलिए भी, क्योंकि ज्यादातर दिनों में तो हम एक दूसरे को बिल्कुल सजे-संवरे ही देखते हैं। होली खुशियों का त्यौहार है और मैं सभी से यह आग्रह करना चाहूंगी कि जानवरों के ऊपर रंग ना डालें क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक होता है।

Read also: रसोई Bytes: होली मिलन पार्टी के लिए बनाएं Gulkand Gujiya, ये रही रेसिपी!!


मजेदार होती थी गुब्बारे वाली होली

इंडियाज़ गॉट टैलेंट की कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती हैं कि होली लोगों में जोश भरने का काम करते हैं। होली की मस्ती और उल्लास की कोई सीमा नहीं होती। हर साल मैं अपने दोस्तों के घर पर जाती हूं और एक दूसरे पर रंग डालकर और पानी के गुब्बारे फेंककर यह त्यौहार मनाती हूं। इस बार मैं यहां मुंबई में इंडियाज़ गॉट टैलेंट के अपने परिवार के साथ यह त्यौहार मनाऊंगी और मुझे पूरन पूरी, कटाची आमटी, फिरनी और ऐसे ही कुछ स्पेशल महाराष्ट्रीयन पकवानों का स्वाद लेने का इंतजार है, जिससे इस रंग-बिरंगे त्यौहार का उत्साह और बढ़ जाएगा।

जमकर खाती हूं गुझिया

दोस्ती अनोखी में मुख्य किरदार निभा रहीं इस्मीत कोहली कहती हैं कि मेरे लिए होली का मतलब है सेलिब्रेट करना और मन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आगे के साल का स्वागत करना। यह साल का वो समय है, जब मैं जमकर गुजिया खाती हूं। बचपन में हम सुबह जल्दी उठ जाते थे और अपने गुब्बारे भरकर सारा दिन कॉलोनी के दूसरे बच्चों के साथ खेलते थे। मुझे याद है कि हमारे रंग नहीं छूटते थे और फिर हमें अपनी क्लास टीचर से बातें सुननी पड़ती थी। व्यक्तिगत तौर पर मैं प्राकृतिक रंगों से सूखी होली मनाने और पानी बर्बाद ना करने के पक्ष में रहती हूं।

अब तो होली बड़ी शालीन हो गई है

कुंडली भाग्य, पिया रंगरेज, उत्तरायण और दोस्ती अनोखी जैसे शो में काम करने वाले साहिल फुल्ल कहते हैं कि होली रंगों का त्यौहार है, और हम सभी के दिल में बसा हुआ है। यह हमारे बचपन की यादें ताजा कर देता है, लेकिन हम आज जो होली मनाते हैं वो उससे बहुत अलग है, जो हम बचपन में मनाते थे। मेरे दोस्तों के परिवार और रिश्तेदार घर आया करते थे और सभी हर तरह के रंगों से सराबोर रहते थे। हमारी पिचकारियां बड़ी जोरदार होती थी, जिस तरह फिल्मों में होती है, जहां पिचकारियों से ढेर सारे रंग उड़ते हैं। होली मुंबई में भी अलग होती है। उस समय हमारे पास प्राकृतिक रंग नहीं होते थे, लेकिन अब सुरक्षित और इको-फ्रेंडली रंग आ गए हैं, जिससे होली बड़ी शालीन हो गई है। मुझे याद है मैंने वहां अपने दोस्तों के साथ होली की कई पार्टियां की हैं। होली मेरे लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि मुझे अलग-अलग जाति और धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर यह त्यौहार मनाते देखकर बहुत अच्छा लगता है।


Read also: Holi 2022 Lucky Colour: ऐसे जानें अपनी जन्म तिथि के अनुसार होली मिलन व रंगों की अनुकूलता तथा प्रतिकूलता

सेट पर मनाई होली

मोसे छल किये जाए के अरमान यानी विजयेंद्र कुमेरिया कहते हैं कि होली से बहुत सारे खूबसूरत पल जुड़े हुए हैं। हमने बहुत सारी मजेदार पार्टियों में भाग लिया और त्यौहार का रंग बिखेरने के लिए बहुत अच्छे सीक्वेंस की शूटिंग की है।

Exit mobile version