इस होली बना सकते हैं खोया नहीं मेवे वाली गुजिया, यहां जानें विधि

रसोई Bytesइस होली बना सकते हैं खोया नहीं मेवे वाली गुजिया, यहां जानें...

Date:


इस होली बना सकते हैं खोया नहीं मेवे वाली गुजिया, यहां जानें विधि

आप इस बार ऐसा कर सकते हैं कि खोया वाली गुजिया की जगह पर आप मेवे वाली गुजिया बना सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं।

बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए

अगर आप मेवे वाली गुजिया बनाने जा रहे हैं, तो आपको इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपको सबसे पहले चाहिए तीन कप मैदा, एक चौथाई कप घी, रिफाइंड और नमक। 

इसके अलावा आपको गुजिया के अंदर भरने के लिए भी कुछ चीजें चाहिए। इसमें आपको चाहिए सूखा नारियल, पिस्ता, बादाम, खजूर, काजू और किशमिश। जब आप इन सब चीजों को गुजिया के अंदर भरेंगे, तो इसका स्वाद काफी सही होगा।

ये है विधि

अब आपको सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और घी डालना है और फिर इसे अच्छे से मिला लेना है। इसके बाद इस पर पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद मेवा और ड्राई फ्रूट्स को अच्छे से मिला लें। इसके बाद गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और इसके बाद इसकी पूड़ी बनाकर भरावन की चीजों को इसमें डाल लें।

इसके बाद पूड़ी को गुजिया बनाने वाले सांचे में रखें और बंदकर किनारे के मैदे को निकाल लें। वहीं, जब इस तरह सभी गुजिया तैयार हो जाएं तो फिर एक बर्तन में तेल को गर्म कर लें और फिर हल्की आंच पर धीरे-धीरे उसमें गुजिया डालकर इन्हें तलें। इसके बाद इन्हें निकालकर इनका स्वाद लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...